• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एसएमएस अस्पताल से फरार हुए चार बंदी पकड़े गए, पांच पुलिसकर्मी व चार परिजन गिरफ्तार

Four prisoners who escaped from SMS Hospital were caught, five policemen and four family members arrested - Jaipur News in Hindi

जयपुर। एसएमएस अस्पताल से उपचार के दौरान फरार हुए चार बंदियों को पुलिस ने दस्तयाब कर लिया है। इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पांच पुलिसकर्मियों के साथ-साथ बंदियों की फरारी में मदद करने वाले चार परिजनों को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर (पूर्व) तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 24 मई को मुखबिर से सूचना मिली थी कि केंद्रीय कारागृह से उपचार के लिए लाए जा रहे बंदियों में से कुछ फरार होने की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर थानाधिकारी एसएमएस अस्पताल पहुंचे, लेकिन वहां पहले से मौजूद पुलिस गार्ड के साथ आए बंदी रफीक उर्फ बकरी, भंवरलाल, अंकि‍त बंसल और करण गुप्ता अस्पताल परिसर से भाग चुके थे। पुलिस द्वारा तुरंत अस्पताल परिसर, ओपीडी, धन्वंतरी विंग और बाहरी क्षेत्रों में व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान गार्ड की पुलिस जीप खाली हालत में मिली। अस्पताल में मौजूद लोगों ने बताया कि पांच बंदी गार्ड के साथ आए थे, जिनमें से चार भाग गए और गार्ड उन्हें पकड़ने के लिए पीछे दौड़े।
पुलिस जांच के दौरान यह जानकारी सामने आई कि फरार बंदी रफीक और भंवरलाल को जालुपुरा थाना पुलिस ने तथा अंकि‍त बंसल और करण गुप्ता को एयरपोर्ट थाना पुलिस ने पकड़ लिया है। मामले की जांच लालकोठी थाने के एसआई बन्नालाल को सौंपी गई थी।
जांच में सामने आया कि फरारी की योजना में गार्डों और परिजनों की मिलीभगत थी। पुलिस ने बंदियों की मदद करने वाले पांच पुलिसकर्मियों और चार परिजनों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
इसके अतिरिक्त, बंदियों को एसएमएस अस्पताल में रेफर कराने में मदद करने वाले बंदी आनंदीलाल उर्फ नंदलाल और रफीक-भंवरलाल को रेफर कराने के लिए 20,000 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर करने वाले आरोपी आलिम को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी एंगल से जांच कर रही है ताकि इस तरह की चूक दोबारा न हो सके।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four prisoners who escaped from SMS Hospital were caught, five policemen and four family members arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, sms hospital, four prisoners, recovered, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved