• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर तेल टैंकर की कार व पिकअप वैन से टक्कर में चार की मौत

Four killed in collision with oil tanker car and pickup van on Delhi-Jaipur Expressway - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर गुरुग्राम के सिधरावली गांव के पास एक तेल टैंकर द्वारा एक कार और एक पिकअप वैन को टक्कर मारने के बाद चार लोगों की मौत हो गई।

घटना शुक्रवार देर रात की है, जब जयपुर से आ रहे तेल टैंकर ने डिवाइडर तोड़ दिया और सामने से कार में टक्कर मार दी, इसके बाद उसके अंदर सीएनजी सिलेंडर में आग लग गई और तीन लोगों की मौत हो गई। कार से टकराने के बाद तेल टैंकर हाइवे पर एक पिकअप वैन से भी टकरा गया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के कारण वैन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने आईएएनएस को बताया, "घटना की सूचना मिलने के बाद बिलासपुर थाने से पुलिस टीम मौके पर पहुंची। टीम ने पाया कि आग लगने से एक कार जलकर खाक हो गई है और तीन लोगों की मौत हो गई है।"
उन्होंने बताया कि कार सवार संभवत: जयपुर जा रहे थे। पिकअप वैन चालक की भी जान चली गयी।
कुमार ने कहा, "आरोपी तेल टैंकर चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। कार पानीपत पंजीकरण प्राधिकरण के साथ पंजीकृत थी, जबकि पिकअप वैन रेवाड़ी जिले में पंजीकृत थी। फरार आरोपी चालक को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Four killed in collision with oil tanker car and pickup van on Delhi-Jaipur Expressway
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: delhi-jaipur expressway, oil tanker, car, pickup van, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved