• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारत विकास परिषद् मानसरोवर शाखा का स्थापना दिवस समारोह एवं नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण

Foundation Day Celebration of Bharat Vikas Parishad Manasarovar Branch and Swearing-in of New Executive - Jaipur News in Hindi

जयपुर। भारत विकास परिषद्, मानसरोवर शाखा का स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर श्री अग्रवाल सामुदायिक भवन, शिप्रा पथ, मानसरोवर में एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नवगठित कार्यकारिणी ने अपने दायित्वों का विधिवत रूप से शपथ ग्रहण किया।

इस आयोजन के मुख्य अतिथि संजीव भार्गव (प्रांतीय महासचिव) थे, जिन्होंने नवगठित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। विशिष्ट अतिथियों के रूप में रीता भार्गव, गुंजन सक्सेना एवं श्रीचंद चोटिया उपस्थित रहे। इस अवसर पर ईश्वर दास गोयल ने अध्यक्ष पद, प्रमोद गुप्ता ने सचिव पद एवं अंतु लाल अग्रवाल ने वित्त सचिव पद का कार्यभार ग्रहण किया।
निवर्तमान अध्यक्ष हरी शंकर गोयल एवं मुख्य सलाहकार राम गोपाल सिंघल व रामावतार गुप्ता की उपस्थिति समारोह में विशेष रही
नवीन अध्यक्ष ईश्वर दास गोयल ने अपने उद्बोधन में यह विश्वास दिलाया कि परिषद् द्वारा विशेष सामाजिक अभियान चलाए जाएंगे, जिनमें झुग्गी बस्तियों की महिलाओं एवं स्कूली छात्राओं में एनीमिया की जाँच, औषधि वितरण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अतिरिक्त मानसरोवर क्षेत्र में पौधारोपण का भी व्यापक अभियान चलाया जाएगा साथ ही पेड़ों की सुरक्षा एंव संरक्षण का कार्य भी किया जाएगा।
सभा में राम गोपाल सिंघल, एवं पूर्व अध्यक्ष हरी शंकर गोयल ने मार्ग दर्शन परक व्याख्यान दिए। पार्षद रामावतार गुप्ता ने अपने उद्बोधन में सफ़ाई का ध्यान रखने एंव पोलीथीन मुक्त भारत के बारे में बताया
कार्यक्रम का संचालन व धन्यवाद ज्ञापन प्रमोद गुप्ता द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत भारत विकास परिषद् की गतिविधियों पर प्रश्नोत्तर सत्र और एक कार्यशाला का आयोजन कर उपस्थित जनों को परिषद् के उद्देश्यों एवं सामाजिक योगदान के प्रति जागरूक किया गया।
यह आयोजन सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र निर्माण की दिशा में परिषद् की प्रतिबद्धता को और भी सशक्त करता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foundation Day Celebration of Bharat Vikas Parishad Manasarovar Branch and Swearing-in of New Executive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bharat vikas parishad, foundation day, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved