• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय सेना की वीर गाथाओं, शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के लिए बनाएं योजना : भजनलाल शर्मा

Formulate a plan to acquaint the public with the Indian Armys tales of valor and symbols of heroism: Bhajanlal Sharma - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को सैनिक कल्याण विभाग की बैठक में अधिकारियों को शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिकों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कहा कि सैनिक राष्ट्र के प्रति समर्पण के प्रतीक हैं। सेवा से निवृत्त होने के बाद भी वे सामाजिक कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना की वीर गाथाओं और शौर्य के प्रतीकों से आमजन को रूबरू कराने के योजना बनाने के लिए निर्देश दिए। उन्होंने शहीद स्मारकों की समुचित देखभाल करने के साथ ही प्रदेशभर में स्मारकों का एकरूपीय मॉडल विकसित करने के लिए भी निर्देशित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहीद परिवारों, पूर्व एवं सेवारत सैनिक के साथ हर परिस्थिति में खड़ी है। उनका सम्मान और कल्याण सुनिश्चित करने के क्रम में विभिन्न योजनाओं को गति प्रदान की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को सैनिक कल्याण विभाग से संबंधित आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के संबंध में विशेष दिशा-निर्देश प्रदान किए।
बैठक में सैनिक कल्याण विभाग के निदेशक ब्रिगेडियर सुरेन्द्र सिंह और रैक्सको के प्रबंध निदेशक मेजर जनरल विजय सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की प्रगति की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (मुख्यमंत्री) अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सैनिक कल्याण भास्कर ए सावंत सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Formulate a plan to acquaint the public with the Indian Armys tales of valor and symbols of heroism: Bhajanlal Sharma
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhajanlal sharma, rajasthan cm, soldiers welfare, indian army, brave stories, shaheed memorials, ex servicemen, army welfare, rajasthan government, military heritage, war heroes, veterans welfare, soldier families, shaheed families, rajasthan news, defence, patriotism, memorial development, military history, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved