जयपुर । राजस्थान के राजसमंद से भाजपा की विधायक किरण माहेश्वरी का हरियाणा के
गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन पर पार्टी
नेता सहित कई नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। किरण 59 वर्ष की थीं।
राजस्थान की भाजपा नेता व तीन बार विधायक रह चुकीं किरण का कोरोनावायरस
टेस्ट पॉजिटिव आया था और एक पखवाड़े से उनका इलाज मेदांता अस्पताल में चल
रहा था। रविवार देर रात उनका निधन हो गया। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
प्रधानमंत्री नरेंद्र
मोदी, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा नेता वसुंधरा राजे, जोधपुर के सांसद
गजेंद्र सिंह ,सहित कई प्रमुख
व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया।
मोदी ने लिखा, "किरण
माहेश्वरी जी के असामयिक निधन से दुख हुआ। राजस्थान सरकार में सांसद,
विधायक या कैबिनेट मंत्री के रूप में उन्होंने राज्य की प्रगति की दिशा में
काम करने और हाशिए पर रहे लोगों सहित गरीबों के लिए कई कार्य किए। उनके
परिवार के प्रति संवेदना। ओम शांति।"
गहलोत ने लिखा, "भाजपा नेता और
राजसमंद की विधायक किरण माहेश्वरी जी के असामयिक निधन के बारे में पता
चला। इस अत्यंत कठिन समय में उनके परिवार के सदस्यों और समर्थकों के प्रति
मेरी हार्दिक संवेदना। भगवान उन्हें यह नुकसान सहने की शक्ति दे। उनकी
आत्मा को शांति मिले।"
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा ने कहा, "मैं किरण
के साथ करीबी रूप से जुड़ी हुई थी। उन्होंने भाजपा को मजबूत किया और
जीवनभर सक्रिय पार्टी कार्यकर्ता की भूमिका निभाई। उनकी मृत्यु के कारण
संगठन में आई शून्यता को भरना आसान नहीं होगा। आज वह हमारे बीच नहीं हैं,
लेकिन वह हमेशा हमारी यादों में जिंदा रहेंगी।"
शेखावत ने कहा,
"राजस्थान सरकार में एक पूर्व मंत्री, वरिष्ठ सांसद, विधायक और पार्टी की
एक समर्पित कार्यकर्ता, मेरी बड़ी बहन किरण माहेश्वरी के निधन की खबर सुनकर
मुझे बहुत दुख हुआ। उनका जाना न सिर्फ संगठन के लिए बड़ी क्षति है, बल्कि
मेरे लिए भी है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति दे।"
--आईएएनएस
कोरोना टीकाकरण अभियान : पहले दिन देश में 1.91 लाख लोगों को मिली वैक्सीन
प्रियंका गांधी ने कांग्रेस सांसदों के लिए प्रदर्शन स्थल पर भेजा घर का खाना
पालघर लिंचिंग - ठाणे कोर्ट ने 89 आरोपियों को जमानत दी
Daily Horoscope