• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सच बेधड़क मीडिया ग्रुप के CMD होंगे पूर्व IAS पवन अरोड़ा

Former IAS officer Pawan Arora will be the CMD of Sach Bedhadak Media Group - Jaipur News in Hindi

First India News Channel में नवाचारों और उपलब्धियों से भरपूर पूर्ण किए तीन साल खास खबर। जयपुर
पूर्व IAS अधिकारी पवन अरोड़ा ने 18 अगस्त 2023 को भारतीय प्रशासनिक सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर चुनौतियों से भरे मीडिया क्षेत्र में नई पारी शुरू की थी। उन्होंने उसी दिन राज्य के लोकप्रिय News Channel First India में CEO एवं Managing Editor के रूप में कार्यभार ग्रहण किया था। अब उन्होंने सच बेधड़क मीडिया ग्रुप को बतौर CMD ज्वाइन कर लिया है।
मीडिया जगत में अपने तीन वर्ष के नवाचारों और उपलब्धियों से भरे कार्यकाल के दौरान पवन अरोड़ा ने First India को नई दिशा और नई पहचान देने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कीं। उनके कार्यकाल की प्रमुख उपलब्धियों में First India News Channel के Infrastructure में व्यापक सुधार, नए Corporate Office एवं अत्याधुनिक Studio का निर्माण, First India Plus OTT Platform की स्थापना, ‘सच बेधड़क’ हिंदी दैनिक अखबार का अधिग्रहण तथा मार्च 2026 में राजस्थानी भाषा के Satellite Channel ‘गणगौर टेलीविजन’ का अधिग्रहण एवं नए स्वरूप में विस्तार प्रमुख रहे।
पवन अरोड़ा के नेतृत्व में First India ने Television से आगे बढ़कर TV, Digital, OTT, Hindi-English Newspapers और Regional Media को एक साथ जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए। ‘Super Singer Plus Rajasthan’ के माध्यम से प्रदेश की प्रतिभाओं को बड़ा मंच मिला, जबकि ‘Key Note by Pawan Arora’ जैसे कार्यक्रमों ने संवाद की एक नई शैली को पहचान दी। इसके अलावा लगभग 25 जिलों में बड़े Ground Events आयोजित कर First India की पहुंच को प्रदेश के विभिन्न हिस्सों तक विस्तार दिया गया।
उनके कार्यकाल में AI और नई तकनीक के प्रयोग, Smart Learning Program, Youth Icon of the Month, First India Fit, महिला शक्ति सिद्धि सम्मान और अन्नदाता गौरव सम्मान जैसी कई अभिनव पहल भी शुरू की गईं। वहीं ‘गणगौर टेलीविजन’ के माध्यम से राजस्थान की भाषा, संस्कृति और पहचान को एक विशेष मंच मिला और चैनल ने कम समय में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कीं।
तीन वर्ष का यह कार्यकाल पूरा होने पर आज जयपुर के Hotel Marriott में First India News Channel की ओर से पवन अरोड़ा को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में Top Management से लेकर Channel के Anchors, Reporters, विभिन्न विभागों के अधिकारी, Field Reporters और Stringers सहित First India Group से जुड़े सभी प्रमुख संस्थानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में First India English Newspaper, First India Plus OTT, ‘सच बेधड़क’ हिंदी दैनिक अखबार और ‘गणगौर टेलीविजन’ सहित पूरे समूह के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर में पवन अरोड़ा के नेतृत्व, कार्यशैली और तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान हासिल की गई उपलब्धियों की सराहना की और उनके योगदान को अभूतपूर्व बताया।
विदाई समारोह के बाद पवन अरोड़ा और First India Group के Chairman जगदीश चंद्रा सीधे गोपालपुरा बाईपास स्थित ‘सच बेधड़क’ के Studio पहुंचे। यहां पवन अरोड़ा ने ‘सच बेधड़क मीडिया ग्रुप’ के CMD के रूप में कार्यभार ग्रहण किया।
First India News Channel के CEO एवं Managing Editor के रूप में तीन वर्षों के अनुभव के साथ-साथ English और Hindi Newspaper, OTT Platform तथा गणगौर टेलीविजन के संचालन एवं विस्तार का अनुभव अब पवन अरोड़ा की नई जिम्मेदारी में काम आएगा।
मीडिया जगत में उनके अब तक के अनुभव, नवाचारों और कार्यशैली को देखते हुए अब यह उम्मीद की जा रही है कि ‘सच बेधड़क’ मीडिया ग्रुप भी उनके नेतृत्व में नई ऊंचाइयां छुएगा और News Media के क्षेत्र में अपनी एक विशिष्ट एवं मजबूत पहचान कायम करेगा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former IAS officer Pawan Arora will be the CMD of Sach Bedhadak Media Group
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pawan arora ias, sach bedhadak cmd, former ias pawan arora media career, first india news ceo pawan arora, sach bedhadak media group jaipur, special news jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved