• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर में

Former Chief Minister Vasundhara Raje in Nagaur on May 11 - Jaipur News in Hindi

-छोटी खाटू में होगी सभा

जयपुर/नागौर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 11 मई को नागौर जिले के दौरे पर रहेंगी। वे खींवसर, नागौर, जायल, डेगाना, मकराना, डीडवाना, नावां एवं परबतसर विधानसभा क्षेत्र से होकर निकलेंगी। वे 10 मई को आबूरोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में भाग लेकर जोधपुर एक शादी समारोह में शामिल होगी। 11 मई को सुबह 8 बजे जोधपुर से रवाना होकर करीब साढ़े 9 बजे खरनाल में लोक देवता वीर तेजाजी के दर्शन करेंगी।फिर ताऊसर में श्रीमंत जयप्पा राव सिंधिया स्मारक पर नमन करेंगी।
सवा 12 बजे कालवी गांव पहुंच कर स्व.लोकेंद्र सिंह कालवी को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगी। इसके बाद दोपहर डेढ़ बजे डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के छोटी खाटू में आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होगी, जिसमें पूरे ज़िले के लोग भाग लेंगे। इसके बाद वे कुचामन सिटी पहुंचकर पूर्व मंत्री स्व.हरीश कुमावत की शोक सभा में शामिल होंगी। बाद में झोटवाड़ा विधान सभा क्षेत्र के प्रतापपुरा (झोटवाड़ा) जयपुर के लिए रवाना होंगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Chief Minister Vasundhara Raje in Nagaur on May 11
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, nagaur, bjp, national vice president, former chief minister, vasundhara raje, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved