• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलस्टर आधारित एप्रोच अपनाएं- उद्योग आयुक्त

Follow Cluster Based Approaches - Industry Commissioner - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के उद्योग आयुक्त डाॅ. समित शर्मा ने जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधकों को कलस्टर आधारित एप्रोच अपनाने की आवश्यकता प्रतिपादित की है। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के परंपरागत हस्तशिल्प और क्षेत्र विशेष के परंपरागत लघु उद्योगों का संरक्षण व संवर्द्धन हो सकेगा।

आयुक्त डाॅ. शर्मा शुक्रवार को उद्योग भवन से वीडियो काॅफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला उद्योग केन्द्रों के महाप्रबंधकों से रुबरु हो रहे थे। उन्होंने कहा कि परंपरागत उद्योग धन्धों और परपंरागत हुनर से युवाओं को जोड़ने से स्थानीय स्तर पर ही रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हो सकेंगे। इसके साथ क्षेत्र का आर्थिक विकास संभव हो सकेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थान में मिट्टी, पत्थर, कपास, सूत, लोहा, ज्वैलरी सहित अन्य में हुनर व कला छिपी हुई है।
डाॅ. शर्मा ने कहा कि राजस्थान में हस्तशिल्पियों, हुनरमंद युवाओं, दस्तकारों, बुनकरों द्वारा देश-दुनिया में विशिष्ठ पहचान बनाई हुई है और राजस्थानी उत्पादों को विदेशों तक अच्छी मांग है। ऐसे में युवाओ को इससे जोड़ कर बिचैलियों से बचाते हुए सीधे जोड़ने में जिला उद्योग केन्द्रों का आगे आना होगा।
अतिरिक्त निदेशक पीके जैन और संयुक्त निदेशक संजीव सक्सैना ने उद्योग विभाग के सहयोग व समन्वय से संचालित कलस्टरों की प्रगति से अवगत करायां।
वीडियो काॅन्फ्रेसिंग में सहायक निदेशक रश्मीकांत नागर, केन्द्र सरकार के एमएसएमई के अजय शर्मा और रीको के राजेन्द्र ने हिस्सा लिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Follow Cluster Based Approaches - Industry Commissioner
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: commissioner of industry dr samit sharma, industry commissioner, rajasthan hindi news, jaipur hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved