• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विकसित राजस्थान@2047 के लिए प्रशासनिक तंत्र को अधिक सक्षम और भविष्य के अनुरूप बनाने पर जोर, मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बैठक

Focus on making the administrative machinery more capable and future-ready for Viksit Rajasthan@2047; meeting chaired by the Chief Secretary - Jaipur News in Hindi

-मानव संसाधन, प्रक्रियाओं के सरलीकरण एवं डिजिटल तकनीक के प्रभावी उपयोग पर चर्चा


जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित बैठक में विकसित राजस्थान@2047 के लक्ष्य के अनुरूप राज्य के प्रशासनिक तंत्र को अधिक सक्षम, दक्ष एवं भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बनाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) की ओर से प्रशासनिक सुधार, मानव संसाधन आकलन, प्रक्रिया सुधार एवं डिजिटल परिवर्तन से संबंधित प्रस्तावित अध्ययन एवं कार्ययोजना का प्रस्तुतिकरण किया गया।
बैठक में प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक परिणामोन्मुख बनाने के लिए मानव संसाधन, कार्यप्रणालियों एवं तकनीकी प्रणालियों के उचित उपयोग के साथ विभागों के कार्यों, संगठनात्मक संरचना, कार्मिकों की संख्या एवं दक्षताओं का वैज्ञानिक आकलन पर चर्चा हुई।
कार्यप्रणाली को सरल, समयबद्ध और परिणामोन्मुख बनाने पर फोकस
बैठक में दोहराव वाले कार्यों के लिए मानकीकृत एसओपी तैयार करने, अनावश्यक चरणों को समाप्त करने, प्रक्रियाओं को सरल बनाने तथा डिजिटल तकनीक एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के प्रभावी उपयोग पर चर्चा हुई। प्रक्रिया मैपिंग एवं टाइम स्टडी के माध्यम से प्रत्येक कार्य में लगने वाले समय का आकलन कर प्रक्रियाओं को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा।
कार्य निष्पादन में स्पष्ट उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने के लिए RASIC मैट्रिक्स के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर जिम्मेदारी एवं जवाबदेही निर्धारित करने का भी प्रस्ताव है। इससे कार्यों के निष्पादन में अस्पष्टता कम करने और विभागीय समन्वय को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
सही कार्य के लिए सही कार्मिक और आधुनिक तकनीक का समन्वय
प्रस्तावित अध्ययन में वर्तमान एवं भविष्य की मानव संसाधन आवश्यकताओं का आकलन करते हुए विभागों के दायित्वों, कार्यक्रमों एवं भविष्य के कार्यों के अनुरूप आवश्यक कार्मिक संख्या, कौशल एवं दक्षताओं का अध्ययन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्तरों पर कार्यों के संभावित ओवरलैप, आवश्यक दक्षताओं एवं नागरिक-केंद्रित सेवा वितरण की समीक्षा की जाएगी। इसका उद्देश्य विकसित राजस्थान@2047 के अनुरूप सही आकार, सही कौशल एवं डिजिटल रूप से सक्षम कार्यबल तैयार करना है।
मुख्य सचिव ने बताया कि कार्ययोजना के अनुसार प्रारंभिक चरण में 6 विभागों में पायलट डायग्नोस्टिक अध्ययन किया जाएगा। इसके बाद कैडर एवं गतिविधि संबंधी निर्णय, मैनपावर नॉर्म्स, कैडर रेशनलाइजेशन, भर्ती नियमों में आवश्यक सुधार, प्रक्रिया अनुकूलन एवं HR Stack की रूपरेखा तैयार की जाएगी। आगामी चरण में इसे राज्यभर में लागू करने के लिए संबंधित विभागों को तकनीकी सहयोग एवं क्षमता निर्माण उपलब्ध कराया जाएगा।
बैठक में QCI के महासचिव चक्रवर्ती टी. कन्नन, सामान्य प्रशासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव नवीन जैन, सूचना प्रौद्यो‍गिकी एवं संचार विभाग के शासन सचिव डॉ. रवि कुमार सुरपुर, कार्मिक विभाग की शासन सचिव अर्चना सिंह, कार्मिक विभाग के संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह, वित्त विभाग के संयुक्त शासन सचिव प्रताप सिंह, RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार (आईपीएस) सहित अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Focus on making the administrative machinery more capable and future-ready for Viksit Rajasthan@2047; meeting chaired by the Chief Secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: developed rajasthan 2047, viksit rajasthan 2047, v srinivas, rajasthan chief secretary, administrative reforms, quality council of india, qci, human resource management, process simplification, digital transformation, artificial intelligence, rasic matrix, hr stack, cadre rationalisation, governance reform, rajasthan government, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved