• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय पर हुआ ध्वजारोहण

Flag hoisting at State Congress Committee headquarters - Jaipur News in Hindi

जयपुर। देश के 73वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, इन्दिरा गाँधी भवन, जयपुर पर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने सुबह साढ़े सात बजे ध्वजारोहण किया। इस मौके पर पायलट ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करते हुए समाज के कमजोर, पिछड़े व गरीब वर्ग का कल्याण करना आज सबसे बड़ी चुनौती है और कांग्रेसजनों को इस कसौटी पर खरा उतरना है। आज देश में आतंकवाद, नक्सलवाद जैसी समस्याएं देश की एकता एवं अखण्डता के लिए खतरा है। इसलिए हम सभी कांग्रेसजनों का दायित्व है कि अलगाववादी ताकतों के खिलाफ एकजुट होकर देश को अक्षण्णु बनाये रखें।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राजीव अरोड़ा, संगठन महासचिव महेश शर्मा,सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के पश्चात् प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय, जयपुर पर स्वतंत्रता सैनानियों का सम्मान किया गया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं राज्य के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने स्वतंत्रता सैनानी रामू सैनी, सुन्दर देवी आजाद, रामेश्वर चौधरी, राजेन्द्र नाथ भार्गव एवं कालीदास स्वामी का सूत की माला पहनाकर, श्रीफल भेंटकर एवं शॉल पहनाकर सम्मान किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flag hoisting at State Congress Committee headquarters
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: deputy chief minister sachin pilot, chief minister ashok gehlot, pcc rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved