• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर लहराया तिरंगा, ताम्बी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं

Flag hoisting at BJP Headquarter in Jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। 69वें गणतन्त्र दिवस के अवसर आज भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहन लाल ताम्बी ने झण्डारोहण किया। इस मौके पर उन्होंने स्वतन्त्रता सेनानियों एवं देश की सीमा पर रक्षा करते हुए शहीद हुए शहीदों को नमन करते हुए देशवासियों को गणतन्त्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं और देश एवं प्रदेश के लिए अमनचैन व खुशहाली की कामना की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय प्रभारी सोहन लाल ताम्बी ने ‘‘गणतन्त्र दिवस’’ के अवसर पर कहा कि यह स्वतन्त्र भारत में हमारे महान लोकतन्त्र की स्थापना का महापर्व है और 26 जनवरी, 1950 को स्वतन्त्र भारत में लोकतान्त्रिक संविधान देश में लागू हुआ। प्रदेश कार्यालय में इस अवसर पर राज्यसभा सांसद रामकुमार वर्मा, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक, प्रदेश पदाधिकारी, महापौर अशोक लाहोटी, उपमहापौर मनोज भारद्वाज, जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन, प्रदेश माॅनिटरिंग टीम के प्रदेश प्रमुख विमल कटियार, सत्कार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय धांधिया, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश पाटोदिया, जिला प्रमुख मूलचन्द मीणा, मीडिया कार्यकारिणी सदस्य आलोक भारद्वाज, मंजू शर्मा, विमलेश मीणा, पार्षद एवं सैकड़ों कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Flag hoisting at BJP Headquarter in Jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: republic day 2018, 69th republic day, republic day 2018 celebrations, flag hoisting at bjp headquarter, bjp state office in-charge, sohan lal tambi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved