• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ के साथ रविवार को गोविंद देवजी मंदिर में होगा त्रिवेणी जल का पूजन, वितरण 12 को

Five-Kundiya Gayatri Mahayagya and Triveni Water Worship and Distribution at Govind Devji Temple on Sunday, Distribution on the 12th - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर चल रहे माघ मेला के पावन अवसर पर गोविंद देवजी मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए विशेष धार्मिक आयोजन किया जा रहा है। जो श्रद्धालु प्रयागराज जाकर स्नान नहीं कर पा रहे हैं, उनके लिए मंदिर प्रबंधन द्वारा त्रिवेणी संगम का पवित्र जल जयपुर मंगवाया गया है, जिससे श्रद्धालु घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।

रविवार को गोविंद देवजी मंदिर परिसर में पंच कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में त्रिवेणी जल से पूरित कलश का विधिवत पूजन किया जाएगा। गंगा-यमुना-सरस्वती का वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भावपूर्ण आह्वान कर षोडशोपचार पूजन संपन्न होगा। महायज्ञ में बैठने वाले श्रद्धालुओं पर त्रिवेणी जल से अभिसिंचन किया जाएगा। निःशुल्क आयोजित इस महायज्ञ में सभी श्रद्धालु आहुतियां प्रदान कर सकेंगे। स्वामी विवेकानंद जयंती पर मनाए जाने वाले राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में युवाओं पर केंद्रित विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
12 जनवरी को होगा त्रिवेणी जल का निःशुल्क वितरण
सोमवार, 12 जनवरी को सत्संग भवन में धूप-झांकी के पश्चात श्रद्धालुओं को त्रिवेणी संगम जल का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। मंदिर महंत श्री अंजन कुमार गोस्वामी महाराज के सानिध्य में लगभग 22 हजार शीशियों में त्रिवेणी संगम जल वितरित किया जाएगा।
श्रद्धालु सामान्य जल में त्रिवेणी जल की कुछ बूंदें मिलाकर प्रतिदिन अथवा विशेष पर्वों पर घर बैठे त्रिवेणी संगम स्नान का पुण्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
उल्लेखनीय है कि ठाकुर श्री राधा गोविंद देवजी के आशीर्वाद से प्रयागराज में श्रद्धालुओं के लिए श्री गोविंदधाम शिविर भी लगाया गया है, जहां प्रतिदिन विविध धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Five-Kundiya Gayatri Mahayagya and Triveni Water Worship and Distribution at Govind Devji Temple on Sunday, Distribution on the 12th
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, prayagraj, triveni, govind devji temple, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved