आने वाले चार साल में पूरा करेंगे हर वादा, हमारी सरकार ने एक वर्ष में प्रदेश के विकास को नई दिशा दी : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
- मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी विभिन्न योजनाओं की सौगात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष उपलब्धियों भरा रहा है। हमारी सरकार ने पहले साल में ही प्रदेशवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में सफलता पाई है और आने वाले चार वर्षों में हम प्रदेशवासियों से आपणो अग्रणी राजस्थान संकल्प पत्र में किए गए हर वादे को पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल अपने काम का हिसाब भी आमजन के बीच रखेगी।
शर्मा रविवार को जयपुर की पिंजरापोल गौशाला में आयोजित अंत्योदय सेवा शिविर समारोह को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल पहले हमारी सरकार ने राजस्थान की जनता की सेवा करने की शपथ ली थी। जब हमने यह शपथ ली उससे पहले प्रदेश में महिलाओं के लिए असुरक्षा का माहौल था, युवा पेपरलीक की मार झेल रहे थे, जल जीवन मिशन का कार्य ठप्प पड़ा था और गरीब भ्रष्टाचार और शोषण के दलदल में फंसा था। उन्होंने कहा कि हमने पिछले एक साल में प्रदेश की जनता को इन समस्याओं से बाहर निकालने के लिए सार्थक प्रयास किए हैं। युवाओं को रोजगार दिया, महिलाओं के लिए सुरक्षा सुनिश्चित की, किसानों को संबल दिया और गरीब को सामाजिक न्याय देकर सशक्त करने का काम किया। इस एक वर्ष में हमारी सरकार ने प्रदेश के विकास को एक नई दिशा देने का प्रयास किया है।
उन्होंने इस अवसर पर कहा कि यह शिविर केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि अंत्योदय की दिशा में हमारे दृढ़ संकल्प और समाज के जरूरतमंद वर्गों को संबल देने का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का सिद्धांत पं. दीनदयाल उपाध्याय द्वारा दिया गया जो हमारी सरकार के विकास कार्यों की प्रेरणा हैं।
एक वर्ष में साढ़े पांच लाख से अधिक नए पेंशनर्स को जोड़ा
शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लगभग 90 लाख लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है। हमारी सरकार ने एक वर्ष के कार्यकाल में साढ़े पांच लाख से अधिक नए पेंशनर्स को जोड़ा है। उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन की न्यूनतम पेंशन राशि में बढ़ोत्तरी की है। अब 75 वर्ष से कम उम्र के सभी पेंशनर्स को 1,150 रुपए प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है। पालनहार योजना के तहत विभिन्न श्रेणी के बच्चों को 750 रुपये से लेकर 2 हजार 500 रुपये तक की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने 32 हजार से अधिक नए पालनहारों को योजना से जोड़कर लाभान्वित किया है। मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना का हुआ शुभारंभ : मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना’ का रिमोट से शुभारंभ किया। इसके तहत राज्य के शहरी क्षेत्रों में जरूरतमंद एवं असहाय परिवार के असंगठित श्रमिकों के साथ भवन निर्माण श्रमिक, हस्तशिल्प श्रमिक, गिग वर्कर, ट्रांसपोर्ट वर्कर, केयर वर्कर, सफाई श्रमिक, घरेलू श्रमिक आदि को विशेष अल्पावधि ऋण उपलब्ध करवाकर आर्थिक संबल दिया जाएगा। इस योजना में लाभार्थी को बैंक द्वारा बिना किसी गारंटी अथवा प्रक्रिया शुल्क के 80 हजार तक का ऋण उपलब्ध करवाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत 2 लाभार्थियों को 50-50 हजार रुपये की ऋण राशि के चैक प्रदान किए। प्रदेशभर में आज 11 हजार 1 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण वितरित किया गया।
मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना की शुरूआत : शर्मा ने मुख्यमंत्री आयुष्मान बाल संबल योजना का शुभारंभ भी किया। इस योजना में दुर्लभ बीमारी से पीड़ित 18 वर्ष तक के बच्चों को 50 लाख रुपए तक का उपचार उपलब्ध कराया जाएगा और उनकी देखभाल के लिए 5 हजार रुपए प्रतिमाह आर्थिक सहायता दी जाएगी। पहले चरण में जेके लोन अस्पताल और एम्स जोधपुर को इस योजना में इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस योजना के पोर्टल का अनावरण भी किया।
मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना का शुभारंभ
मुख्यमंत्री ने आज मुख्यमंत्री विश्वकर्मा पेंशन योजना की भी शुरूआत की। इसके तहत लाभार्थी अंशदाताओं को मुख्यमंत्री वृद्धजन सम्मान पेंशन के अतिरिक्त 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 3 हजार रुपये मासिक पेंशन दी जाएगी।
जरूरतमंदों की मदद के लिए बनेंगे मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्र
उन्होंने मुख्यमंत्री सद्भावना केन्द्रों की स्थापना के कार्यां का भी आज से शुभारंभ किया। इन केन्द्रों पर नागरिक, संस्थान, वाणिज्यिक उद्यम आदि पहले उपयोग हो चुकी वस्तुएं जैसे कपड़े, जूते, किताबें, खिलौने, फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक सामान आदि जमा कर सकेंगे। जरूरतमंद व्यक्ति इन केंद्रों से अपनी आवश्यकतानुसार वांछित सामान प्राप्त कर सकेंगे।
31 जनवरी, 2025 तक लगेंगे आयुष्मान आरोग्य शिविर
श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेशभर में आज से प्रारंभ कर 31 जनवरी, 2025 तक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। प्रदेश के समस्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 813 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा 50 जिला चिकित्सालयों में 3 चरणों में ये शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने इस अवसर पर आयुष्मान आरोग्य शिविर की बुकलेट का भी विमोचन किया।
लाभार्थियों को सहायता राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 2 लाख 15 हजार पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के खातों में विभिन्न योजनाओं की 247.76 करोड़ रुपए की राशि का प्रत्यक्ष हस्तांतरण भी किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत 2 महिलाओं को 30-30 हजार रुपये के प्रतीकात्मक चैक भेंट कर 5,001 परिवारों को आवास निर्माण के लिए प्रथम किस्त जारी की। इस योजना में 20 करोड़ रुपये से अधिक की राशि हस्तांतरित की गई।
2 हजार दिव्यांगजन को स्कूटी की सौगात
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विशेष योग्यजन के हित में भी निरंतर योजनाएं संचालित कर रही है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर ‘मुख्यमंत्री दिव्यांग स्कूटी योजना’ के तहत दिव्यांगजन को स्कूटी की सौगात भी दी। प्रदेशभर में 2 हजार दिव्यांगजन को स्कूटी प्रदान की गई। मुख्यमंत्री ने सीईएसएल इलेक्ट्रिक मोबिलिटी पहल के तहत महिला लाभार्थियों को कार्गा इलेक्ट्रिक साइकिल भी प्रदान की। उन्होंने दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग, व्हीलचेयर व उपकरण वितरित किए। प्रदेशभर में 14 हजार दिव्यांगजन को कृत्रिम अंग एवं उपकरण प्रदान किए।
प्रदेश में युवा, किसान, महिला, गरीब सहित हर वर्ग का किया सशक्तीकरण
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने प्रदेश को आर्थिक तौर पर सशक्त करने का काम किया है। इसी के तहत हमने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के माध्यम से 35 लाख करोड़ से अधिक के निवेश एमओयू करने में सफलता प्राप्त की है। राज्य सरकार ने किसानों के लिए किसान सम्मान निधि के लगभग 5 हजार 600 करोड़ रुपये का हस्तांतरण, पशुपालकों के लिए मुख्यमंत्री मंगला पशु बीमा योजना की शुरुआत, महिलाओं को 450 रुपये में गैस सिलेंडर, बेटियों को लाडो प्रोत्साहन योजना के माध्यम से सशक्त बनाने का काम किया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के एक वर्ष के स्वर्णिम कार्यकाल में कोई भी वर्ग सौगातों से अछूता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के दूरदर्शी एवं कुशल नेतृत्व में प्रदेश हर क्षेत्र में प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
जन्मदिवस पर मुख्यमंत्री का उत्साहपूर्ण स्वागत
सांगानेर स्थित पिंजरापोल गौशाला पहुंचने पर मुख्यमंत्री को आमजन ने पुष्प एवं बुके भेंट कर उत्साहपूर्वक उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। समारोह स्थल पर दिव्यांग कलाकारों ने हैप्पी बर्थडे की धुन बजाकर मुख्यमंत्री का भावपूर्ण स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने गौशाला परिसर में आयोजित किए गए हवन में आहुति देकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने गौशाला परिसर में गुड़-रोटी खिलाकर गौ पूजन किया। रास्ते में भी जगह-जगह लोगों ने मुख्यमंत्री को मालाएं पहनाकर व पुष्पगुच्छ भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर आयोजित रक्तदान शिविर में भाग लेने वाले युवाओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
समारोह में उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, विधि एवं न्याय मंत्री जोगाराम पटेल, नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री श्री झाबर सिंह खर्रा, सांसद मदन राठौड़, मंजू शर्मा, विधायक महेन्द्रपाल मीणा, श्री रामवतार बैरवा, हमीर सिंह भायल, शत्रुघ्न गौतम, महापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर डॉ. सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर नगर निगम हैरिटेज कुसुम यादव, जिला प्रमुख रमा चौपड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता कुलदीप रांका सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण, बड़ी संख्या में लाभार्थी तथा आमजन उपस्थित रहे।
गुवाहाटी में रजवाड़ों की ललकार : राजस्थान रॉयल्स की लगातार चौथी जीत, हार के जबड़े से जीत छीन ले गए जुरेल और वैभव सूर्यवंशी
मासिक कालाष्टमी: कालभैरव की पूजा-अर्चना का विशेष दिन, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय
इन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव, जानें कब तक रहेगा असर
'धुरंधर द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह ने की RSS प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
NPCIL में एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर रजिस्ट्रेशन शुरू, 50 हजार से अधिक मिलेगा वेतन
धुरंधर-2 की फाइनल मिक्सिंग में लगे 30 घंटे, बिना नींद लिए पूरी मेहनत के साथ काम किया गया पूरा
नेशनल पेट डे पर कुब्रा सैत ने मजेदार अंदाज़ में जताया अपनी पेट शिफू सैत के प्रति प्यार
11 अप्रैल का पंचांग : बैशाख कृष्ण की नवमी तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि के साथ अभिजित व विजय मुहूर्त, नोट कर लें राहुकाल
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
राशिफल 11 अप्रैल 2026: राजयोग का असर, मिथुन-वृश्चिक समेत कई राशियों को मिलेगा धन और तरक्की का साथ
राशिफल 10 अप्रैल 2026: मेष समेत इन राशियों की आर्थिक स्थिति होगी मजबूत, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
मां डाट काली मंदिर में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी शुरू, रंग-रोगन से लेकर विशेष पूजा का विशेष इंतजाम
नुशरत भरुचा की छोरी 2 ने डर को सामाजिक संदेश में बदलते हुए एक मजबूत भविष्य की नींव रखी
दोस्ती के रिश्ते को अनमोल मानते हैं अनुपम खेर, शेयर की अपने नए दोस्त के साथ सेल्फी
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
'हर दिन नए विचार…' बिग बी ने डिजिटल युग में बढ़ते मानसिक दबाव पर लिखा ब्लॉग
संगीत जगत में चिंता की लहर : दिग्गज गायिका आशा भोसले कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती
सुरों की दुनिया में शोक : नहीं रहीं दिग्गज गायिका आशा भोसले, 92 वर्ष की आयु में अंतिम सांस ली

हम अमेरिका के वादा तोड़ने की आदत को नहीं भूले, शांति वार्ता के बीच ईरान का कड़ा रुख

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता का पहला राउंड खत्म, एक और राउंड के लिए बढ़ाई गई बातचीत
राशिफल 13 अप्रैल 2026: वरुथिनी एकादशी पर जानें किस राशि के लिए शुभ रहेगा सोमवार
‘फिल्म को लीक होते देखना बहुत मुश्किल है...’ पूजा हेगड़े ने ‘जन नायकन’ पायरेसी पर जताया दुख
मेकअप में और खराब लगती हूं, नेहा शर्मा ने खुद पर किया मजेदार कमेंट
महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण ऐतिहासिक कदम... रुपाली गांगुली ने जताई खुशी
अभिनेत्री सोमी अली ने दिवंगत दिव्या भारती की ईमानदारी और बेबाकी को किया याद
स्वरा भास्कर बर्थडे: फिल्मों से ज्यादा विवादों में रहीं स्वरा भास्कर, अपने ट्वीट और ओपन लेटर से मचाया हंगामा
'इन यादों को किसी चीज से नहीं बदल सकती', सिब्लिंग्स डे पर शमिता संग यादें साझा कर भावुक हुईं शिल्पा शेट्टी
अंजना सिंह के लिए दोस्त ही हैं परिवार, 'लेडी बॉक्सर' की टीम के साथ शेयर किया खास बॉन्ड
चिकनगुनिया और डेंगू में है फर्क: जानिए लक्षण, रोकथाम और घरेलू उपाय
ऐसे करें गर्मियों में हरे धनिए का सेवन, दोगुने हो जाएंगे फायदे
गर्मियों में विशेष लाभदायक चंद्रभेदन प्राणायाम, शरीर को राहत तो मन को करे शांत
वात प्रकृति वाले के लिए चावल का सेवन वरदान या नुकसान, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
वजन कंट्रोल से लेकर हड्डियों तक को मजबूत बनाता है मखाना वाला दूध, जानिए इसके फायदे
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
रोजाना हलासन करने से चेहरे पर आता है नेचुरल ग्लो, स्किन बनती है साफ, चमकदार और हेल्दी
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
पाचन तंत्र को मजबूत और तनाव को दूर करने के लिए रोज करें 'गर्भासन
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
तनाव से राहत के साथ पाचन मजबूत करता है त्रिकोणासन, लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों के लिए फायदेमंद
कमर दर्द और रीढ़ की जकड़न से छुटकारा दिलाए चक्रासन योगासन
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
योग साधक क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज? जानिए पूरी डाइट गाइड
गर्भावस्था में हाथ, पैर या चेहरे में सूजन? जानें कारण और आसान घरेलू उपाय
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
डेस्क जॉब वालों के लिए वरदान है बकासन, कमर दर्द और तनाव से मिलेगी राहत
मेंटल हेल्थ के लिए जरूरी हैं ये पोषक तत्व, दिमाग को बनाएं मजबूत और खुशहाल
बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक के लिए फायदेमंद है तैराकी, जानें इसके पीछे का विज्ञान
देखें आज 12/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope