जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में सोमवार सुबह एक यामाहा के टू व्हीलर के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। आग की सूचना पर दो दमकल मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से चार दुपहिया वाहन, फर्नीचर, स्पेयर पाटर्स व अन्य सामान जल गया। आग का प्राथमिक कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पुलिस के अनुसार सुबह करीब पौने छह बजे रजत पथ मानसरोवर स्थित 61/214 में चल रहे यामाहा के सर्विस सेंटर में अचानक आग लग गई। सेंटर से धुआं निकलता देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग की सूचना मानसरोवर एसीपी व थानाधिकारी भी मौके पर पहुंचे। आग ने कुछ ही समय में पूरे सर्विस सेंटर को आगोश में ले लिया था। आग का धुआं करीब एक किलोमीटर दूर से ही नजर आ रहा था।
एएसआई रतिराम ने बताया कि आग से करीब दस से पंद्रह लाख रुपए का नुकसान हो गया। आग से सर्विस होने आए चार दुपहिया वाहन और पाटर्स जल गए। फिलहाल आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
उधर सदर थाना इलाके में सोमवार सुबह लीकेज के चलते सिलेण्डर ने आग पकड़ ली। आग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दमकल की मदद से आग पर काबू पाया। आग से रसोई में रखा सामान जल गया। पुलिस के अनुसार सुबह करीब पांच बजे हसनपुरा राजीव नगर में स्थित एक मकान अचानक रसोई में गैस लीकेज से आग लग गई।
आग ने कुछ ही समय में पूरी रसाई को अपनी आगोश में ले लिया। आग से रसोई में रखा फ्रिज खाने-पीने का सामान व अन्य सामान जल गया। सूचना पर मौके पर पहुंच कर दमकल ने करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया। गनीमत रहीं कि आग से सिलेण्डर नहीं फटा वरना बड़ा हादसा हो सकता था। आग के बाद मकान में रह रहे परिवार में खलबली मच गई। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मकान के बाहर जमा हो गए।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope