• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दीपावली पर जयपुर में अग्निशमन विभाग अलर्ट, 12 फायर स्टेशनों सहित 11 पुलिस थानों पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन

Fire Department on High Alert in Jaipur for Diwali; Fire Tenders to be Stationed at 12 Fire Stations and 11 Police Stations - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान आगजनी की घटनाओं से निपटने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए जयपुर नगर निगम ने व्यापक तैयारियां की हैं। निगम की अग्निशमन शाखा की सभी टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। शहर के 12 फायर स्टेशनों के अलावा 11 पुलिस थानों और प्रमुख सरकारी कार्यालयों में भी दमकल वाहन, आवश्यक उपकरण और अग्निशमन कर्मचारी तैनात रहेंगे। यह विशेष व्यवस्था 6 से 11 नवंबर 2026 तक लागू रहेगी। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने बताया कि दीपावली खुशियों और रोशनी का पर्व है। इस दौरान आतिशबाजी और दीप जलाने के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए अग्निशमन शाखा को पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। फायर स्टेशनों पर अग्निशमन वाहनों को सभी आवश्यक संसाधनों के साथ तैयार रखा गया है।

12 फायर स्टेशनों पर तैनात रहेंगे दमकल वाहन
उपायुक्त फायर दुर्गा कुमारी ने बताया कि दीपावली पर आमजन की सुरक्षा के लिए शहर के 12 फायर स्टेशनों पर दमकल वाहन तैनात रहेंगे। इनमें विश्वकर्मा, झोटवाड़ा, बिंदायका, 22 गोदाम, मालवीय नगर, मानसरोवर, सीतापुरा, अपैरल पार्क, बनीपार्क, घाटगेट, आमेर और चौगान फायर स्टेशन शामिल हैं।
अग्निशमन कर्मियों की ड्यूटी दो पारियों में लगाई गई है। पहली पारी सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक और दूसरी पारी शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक रहेगी। स्थायी और अस्थायी सभी अग्निशमन कर्मचारियों को 6 से 11 नवंबर तक ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
11 पुलिस थानों और निगम कार्यालयों में भी रहेगी व्यवस्था
आगजनी की घटनाओं पर तत्काल नियंत्रण के लिए नगर निगम क्षेत्र के 11 पुलिस थानों में भी दमकल वाहन और स्टाफ तैनात रहेगा। इनमें विद्याधर नगर, वैशाली नगर, मानसरोवर, मालवीय नगर, सांगानेर, शास्त्री नगर, चित्रकूट, ब्रह्मपुरी, रामगंज, माणक चौक और कोतवाली थाना शामिल हैं।
इसके अलावा पुलिस आयुक्तालय, नगर निगम मुख्यालय पार्ट-1 और पार्ट-2 तथा यादगार पुलिस कंट्रोल रूम में भी अग्निशमन वाहन और आवश्यक उपकरणों के साथ कर्मचारी तैनात रहेंगे।
पटाखे चलाते समय इन सावधानियों का रखें ध्यान
नगर निगम प्रशासन ने आमजन से सुरक्षित तरीके से दीपावली मनाने की अपील की है। निगम की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार:
- पटाखे हमेशा खुले और सुरक्षित स्थान पर ही चलाएं।
- आतिशबाजी के दौरान सूती कपड़े पहनें। ढीले और सिंथेटिक कपड़ों से बचें।
- बच्चों को अकेले पटाखे न चलाने दें। बड़ों की निगरानी में ही आतिशबाजी करवाएं।
- पटाखे जलाने के लिए मोमबत्ती या लंबी लकड़ी का उपयोग करें। हाथ में पकड़कर पटाखे न जलाएं।
- पटाखे चलाते समय पर्याप्त दूरी बनाए रखें और जले हुए पटाखों के पास तुरंत न जाएं।
- घर, दुकान, वाहन, बिजली के तार और ज्वलनशील पदार्थों के आसपास आतिशबाजी न करें।
- रॉकेट और हवाई पटाखे खुले स्थान पर ही चलाएं।
- पटाखों को जेब में न रखें और अधजले पटाखों को दोबारा जलाने का प्रयास न करें।
- पास में पानी से भरी बाल्टी और अग्निशमन यंत्र रखें।
- जले और अधजले पटाखों को पानी में डालकर निष्क्रिय करें।
- अस्पताल, पेट्रोल पंप और गैस गोदाम जैसे संवेदनशील स्थानों के आसपास आतिशबाजी न करें।
- घरों की छतों और आसपास कचरा या कबाड़ जमा न होने दें।
- निर्धारित समय और ध्वनि संबंधी नियमों का पालन करें।

पटाखा दुकानदारों के लिए भी जारी किए निर्देश
नगर निगम ने पटाखों की बिक्री और भंडारण करने वाले दुकानदारों को भी सुरक्षा नियमों की पालना करने के निर्देश दिए हैं। पटाखों की बिक्री केवल सक्षम प्राधिकारी से जारी वैध लाइसेंस के आधार पर ही की जा सकेगी। दुकानदारों को लाइसेंस में निर्धारित स्थान और स्वीकृत मात्रा के अनुसार ही पटाखों का भंडारण करना होगा।
दुकानों में अग्निशमन यंत्र और पानी से भरी बाल्टियां रखना अनिवार्य होगा। दुकान में बीड़ी, सिगरेट, धूम्रपान और किसी भी प्रकार की खुली आग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। बिजली की सुरक्षित वायरिंग सुनिश्चित करने के साथ आसपास ज्वलनशील पदार्थ रखने पर भी रोक रहेगी। दुकानदारों को ग्राहकों को पटाखे चलाने संबंधी सुरक्षा निर्देश देने और दुर्घटना होने पर तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने के लिए कहा गया है।
आग लगने पर तुरंत करें ये काम
नगर निगम ने आग लगने या दुर्घटना होने की स्थिति में घबराने के बजाय शांत रहने और तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देने की अपील की है। सूचना देते समय घटना का पूरा पता स्पष्ट रूप से बताएं और प्रभावित लोगों को सुरक्षित बाहर निकालें। छोटी आग को केवल सुरक्षित स्थिति में अग्निशमन यंत्र की मदद से बुझाने का प्रयास करें। घायल व्यक्ति को तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध करवाएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire Department on High Alert in Jaipur for Diwali; Fire Tenders to be Stationed at 12 Fire Stations and 11 Police Stations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur diwali 2026, jaipur fire department, fire safety, jaipur municipal corporation, fire emergency helpline, fire stations jaipur, diwali safety guidelines, fire brigade, fire prevention, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved