• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुर सचिवालय के कमरे में लगी आग, फर्नीचर और फाइलें जलकर खाक

Fire broke out in a room of Jaipur Secretariat, furniture and files burnt to ashes - Jaipur News in Hindi

जयपुर। जयपुर स्थित राजस्थान सचिवालय के डीआईपीआर विभाग के एक कमरे में गुरुवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के कारण कमरे का फर्नीचर और कुछ महत्वपूर्ण फाइलें जलकर नष्ट हो गईं। सुबह करीब 5 से साढ़े 5 बजे के बीच कमरे से धुआं उठता देख सचिवालय में लगे फायर फाइटिंग अलार्म ने संकेत दिया। अलार्म बजने के साथ ही ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। कार्यालय में मौजूद फायर फाइटिंग सिस्टम के जरिए सुरक्षाकर्मियों ने आग को समय रहते नियंत्रित कर लिया। सुरक्षाकर्मियों के अनुसार आग सामान्य थी, इसलिए किसी भी फायर स्टेशन को सूचना नहीं दी गई। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्राथमिक अनुमान है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।
घटना में किसी जनहानि की खबर नहीं है, लेकिन कमरे में रखा फर्नीचर और दस्तावेज काफी हद तक जल गए हैं। सचिवालय प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fire broke out in a room of Jaipur Secretariat, furniture and files burnt to ashes
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fire broke, jaipur secretariat, furniture, files, burnt, ashes, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved