• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मोजिका बिल्डर्स के खिलाफ एफआईआरः पार्किंग विवाद में धमकाने और फ्लैट हड़पने की कोशिश का आरोप

FIR against Mojica Builders: Allegations of intimidation and attempted flat usurpation over parking dispute - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर राजधानी जयपुर में रियल एस्टेट कारोबारियों की कथित मनमानी और धोखाधड़ी का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। चांदपोल स्थित 'ड्रीम प्वाइंट' बहुमंजिला इमारत में फ्लैट व पार्किंग आवंटन के नाम पर लाखों रुपए ऐंठने, कब्जा करने और धमकियां देने के आरोप में मोजिका बिल्डर्स के निदेशकों व कर्मचारियों के खिलाफ संजय सर्किल थाने में गंभीर धाराओं में एफआईआऱ दर्ज की गई है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 318(2), 308(2), 329(4), 352 और 324(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शास्त्री नगर निवासी परिवादी हनुमत सिंह शेखावत द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2025 में उन्होंने अपनी बहन के नाम मोजिका बिल्डर से रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के जरिए फ्लैट नंबर 305 मय पार्किंग क्रय किया था।
आरोप है कि बिल्डर ने पहले उन्हें पार्किंग संख्या 14 बेची, जो उनके मालिकाना हक में थी ही नहीं। जब परिवादी ने कानूनी कार्रवाई की बात कही, तो दबाव में आकर बिल्डर ने 3 लाख रुपए अतिरिक्त लेकर पार्किंग संख्या 3 का विक्रय पत्र जारी कर दिया। बाद में खुलासा हुआ कि मोजिका बिल्डर ने नगर निगम में पहले ही यह अंडरटेकिंग दे रखी थी कि वह किसी को पार्किंग नहीं बेचेगा।
पीड़ित का आरोप है कि अब बिल्डर पक्ष उनकी वैध पार्किंग संख्या 3 पर अवैध कब्जा करने की नीयत से अपनी गाड़ियां पार्क करवा रहा है। 13 सितंबर 2026 को जब पीड़ित ने पेंटर से पार्किंग स्थल पर अपना नाम लिखवाया, तो मोजिका ग्रुप से जुड़े रोशन और रजत अग्रवाल ने उसे जबरन मिटवा दिया। इसके अलावा, मोजिका ग्रुप के निदेशक रौनक अग्रवाल और नागरमल अग्रवाल पर पीड़ित को धमकाने का आरोप है।
आरोप के मुताबिक, आरोपियों ने रेरा (RERA) में दायर केस वापस न लेने पर फ्लैट और पार्किंग दोनों हड़पने, पूरे शहर की अदालतों में बदनाम करने, पोस्टर चस्पा करने और ऊंची पहुंच का हवाला देकर अंजाम भुगतने की धमकियां दीं। पीड़ित ने लिफ्ट का उपयोग रोकने तथा संपूर्ण घटनाक्रम सीसीटीवी में दर्ज होने का भी उल्लेख किया है। मामले की तफ्तीश सहायक उप-निरीक्षक (ASI) करण सिंह को सौंपी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-FIR against Mojica Builders: Allegations of intimidation and attempted flat usurpation over parking dispute
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mojika builders, sanjay circle police station, fraud and extortion case, real estate cheating, rera dispute, bns 2023 fir, illegal parking occupation, jaipur police, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved