• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

वित्तीय समावेशन से आर्थिक मजबूती का मार्ग होगा प्रशस्त -सहकारिता मंत्री

Financial inclusion will pave the way for economic strengthening – Cooperation Minister - Jaipur News in Hindi

जयपुर। प्रदेश के सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री(स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक ने गुरूवार को जयपुर के वैशाली नगर में जना स्माॅल फाइनेंस बैंक की शाखा का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि देश की आर्थिक प्रगति के लिए मजबूत और समावेशी बैंकिग व्यवस्था बेहद आवश्यक है, समावेशन से ही आर्थिक मजबूती का मार्ग प्रशस्त होता है। उन्होंने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से व्यक्ति, परिवार, एंटरप्रेन्योर और छोटे कारोबारियों की औपचारिक बैंकिंग सेवाओं तक पहुंच बेहतर होगी और वे अपनी दैनिक एवं व्यावसायिक आवश्यकताओं के अनुसार ऋण सुविधायें प्राप्त कर सकेगें।

दक ने कहा कि बैंकिंग सेवाओं के विस्तार से बचत की संस्कृति विकसित होती है और इससे व्यक्ति अपनी भविष्य के लिये बेहतर आर्थिक परिवेश का निर्माण कर सकता है। इस अवसर पर जना स्माॅल फाइनेंस बैंक के हेड-ब्रांच बैंकिग एवं चीफ मार्केटिंग ऑफिसर श्रीनिवास मूर्ति ने कहा कि इस नई शाखा के माध्यम से हम स्थानीय समुदाय को सुविधाजनक, भरोसेमंद बैंकिंग सेवाएं प्रदान करने के लिए उत्साहित हैं।
इस अवसर पर जयपुर सीसीबी के महाप्रबंधक ओमप्रकाश जैन, अतिरिक्त रजिस्ट्रार जयपुर मदन लाल गुर्जर, जोनल हेड-लाइबिलिटीज नीरज कुमार तथा बैंक के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Financial inclusion will pave the way for economic strengthening – Cooperation Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cooperation minister rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved