• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नगर निगम ग्रेटर में वित्त समिति की बैठक हुई आयोजित, विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

Finance committee meeting was held in Municipal Corporation Greater, various points were discussed - Jaipur News in Hindi

जयपुर । वित्त समिति की चैयरमेन शील धाभाई की अध्यक्षता में मंगलवार को नगर निगम ग्रेटर जयपुर मुख्यालय के ईसी हाॅल में वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संषोधित बजट वर्ष 2023-24 एवं बजट अनुमान वर्ष 2024-25 के लिये समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

बैठक में समिति के उपस्थित सदस्यों द्वारा सजगता पूर्वक प्रत्येक बजट मद पर विस्तार से विचार-विमर्ष किया गया तथा सुझाव प्रस्तुत किये गये। सदस्यों द्वारा प्रचलित वर्ष में ई-लाईब्रेरी, निगम सफाई कर्मचारियों के होनहार बच्चों को छात्रवृति व निगम कर्मचारियों की दुर्घटना में सहायता मद में पारित बजट के सदुपयोग नहीं हो पाने पर जानकारी चाही गई। बैठक में उपस्थित अधिषाषी अभियन्ता मुख्यालय द्वारा बताया गया कि ई-लाईब्रेरी मद में प्रषासनिक स्वीकृतियां जारी हो चुकी है एवं शीघ्र ही कार्य प्रारम्भ हो सकेगा। छात्रवृति एवं कर्मचारियों की दुर्घटना में सहायता संबंधी कोई प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है, प्रस्ताव प्राप्त होने पर बजट सदुपयोग कर लिया जायेगा।
समिति के सभी सदस्यों द्वारा एक मत से ये निर्देष दिये गये कि राषि 2 करोड़ से 5 करोड़ के कार्य वित्त समिति की सक्षमता में होने के कारण समिति की स्वीकृति की प्रत्याषा में कोई कार्य नहीं करवाया जावे एवं यदि कोई कार्य करवा लिये गये हो तो उनका भुगतान नहीं किया जाये।
बैठक में समिति सदस्यों द्वारा उपायुक्त गौषाला से विस्तारपूर्वक जानकारी चाही गई। समिति द्वारा गौषाला सम्बन्धित क्रियाकलापों की विस्तृत जांच समिति सदस्यों के जांच दल द्वारा कराने की अभिषंषा की गई।
इस दौरान समिति सदस्य मीनाक्षी शर्मा, सुमन गुप्ता राजवंषी, बाबूलाल शर्मा, अक्षत खुटेटा, लक्ष्मण नूनीवाल, भंवर लाल मालाकार उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Finance committee meeting was held in Municipal Corporation Greater, various points were discussed
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: finance committee meeting, was held, in municipal corporation greater, various points, were discussed, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved