• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण में जिला परिषद् एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए 72.85 प्रतिशत रहा अंतिम मतदान

Final Voter Turnout Reaches 72.85 for Zila Parishad and Panchayat Samiti Member Posts in the Third Phase of Panchayati Raj General Elections - Jaipur News in Hindi

-सांगानेर में सर्वाधिक 79.88 प्रतिशत तथा कोटखावदा में न्यूनतम 63.79 प्रतिशत रहा मतदान जयपुर। पंचायतीराज आम चुनाव के तृतीय चरण के तहत जयपुर जिले में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्य पदों के लिए मंगलवार को मतदान संपन्न हुआ। जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संदेश नायक ने बताया कि जिले में कुल 72.85 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस दौरान कुल 3,74,816 मतदाताओं में से 2,73,056 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
उन्होंने बताया कि चाकसू में 72.99 प्रतिशत, कोटखावदा में 63.79 प्रतिशत, माधोराजपुरा में 75.88 प्रतिशत, फागी में 70.29 प्रतिशत तथा सांगानेर में 79.88 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इनमें सांगानेर पंचायत समिति क्षेत्र में सर्वाधिक 79.88 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि कोटखावदा में 63.79 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
मतदान के समयवार आंकड़ों की जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रातः 10 बजे तक 17.38 प्रतिशत, दोपहर 1 बजे तक 39.59 प्रतिशत, अपराह्न 3 बजे तक 55.25 प्रतिशत तथा सायं 6 बजे तक 72.60 प्रतिशत तथा अंतिम रुप से मतदान प्रतिशत 72.85 प्रतिशत रहा।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Final Voter Turnout Reaches 72.85 for Zila Parishad and Panchayat Samiti Member Posts in the Third Phase of Panchayati Raj General Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur panchayat elections, rajasthan panchayati raj election, third phase voting, district council election, panchayat samiti election, voting percentage, sanganer, kotkhawda, sandesh nayak, rajasthan election 2026, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved