• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन सभागार में सम्मान समारोह

Felicitation ceremony in the District Advocates Bar Association auditorium - Jaipur News in Hindi

जयपुर। दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के सभागार में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य हाल ही में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर और दी बार एसोसिएशन जयपुर के चुनावों में विजयी नवनियुक्त अध्यक्ष, महासचिव और कार्यकारिणी का स्वागत करना था। कार्यक्रम में राजस्थान उच्च न्यायालय के अध्यक्ष महेंद्र शांडिल्य, महासचिव रमित पारीक, दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष संदीप लुहाडिया, महासचिव मनीष गगरानी, और अन्य सभी बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित रहे। निवर्तमान महासचिव अखिलेश कुमार जोशी ने मंच का संचालन किया, जबकि वर्तमान महासचिव नरेंद्र सिंह राजावत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। समारोह में दी डिस्ट्रिक्ट एडवोकेट्स बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गजराज सिंह राजावत ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम में सीनियर अधिवक्ता, पूर्व अध्यक्ष और महासचिव, और युवा एडवोकेट्स भी उपस्थित रहे, जिन्होंने समारोह की गरिमा को बढ़ाया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Felicitation ceremony in the District Advocates Bar Association auditorium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: felicitation, ceremony, district, advocates, bar association, auditorium, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved