• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

18 -19 फरवरी को आयोजित होने जा रहा है फैशन शो, कौन सा, यहां पढ़ें

Fashion show going to be held on February 18-19 - Jaipur News in Hindi

जयपुर। गुलाबी नगरी का फैशन फेस्टिवल, जयपुर कॉट्योर शो का 18 -19 फरवरी को होटल मैरियट में आयोजन होने जा रहा है। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज, फेमिना मिस इंडिया और शहर के कई गणमान्य लोगों से परिपूर्ण इस कार्यक्रम में जाने माने फैशन डिज़ाइनर और फैशन क्यूरेटर का कलेक्शन देखना खास होगा। टोंक रोड स्थित कैफ़े अर्बब में आयोजित हुए तीसरे लुक लॉन्च में फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से डिज़ाइनर रिद्धिमा गोधा और गौरव गौड़, साथ ही शिवायु से डिज़ाइनर जोड़ी शिवानी सोनी और आयुष सोनी ने डिज़ाइनर कलेक्शन की झलक पेश की। कार्यक्रम के दौरान सुरवंशी ज्वैलर्स से रमाकांत जौहरी और अर्बब कैफ़े से अक्षय गुरनानी उपस्थित रहे। इस दौरान शो के डायरेक्टर अनिल भट्टर ने बताया कि शो में बॉलीवुड की कई फेमस सेलिब्रिटीज मौजूद रहेगी। इसी के साथ डिज़ाइनर शिवानी और आयुष सोनी के लिए बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय शोस्टॉपर होंगे और वे आयुष सोनी के मेन्स कलेक्शन को रैंप पर शोकेस करेंगे। 'हैप्पी क्लाइंट, हैप्पी अस', क्लाइंट्स ही होंगे शोस्टॉपर
फ्यूशिया ब्राइडल कॉट्योर से डिज़ाइनर रिद्धिमा गोधा ने बताया कि जयपुर कॉट्योर के इस सीजन के लिए हमने किसी सेलिब्रिटी को शोस्टॉपर के लिए ना चुन के खुद के क्लाइंट्स को ही शोस्टॉपर चुना है। हमारे कलेक्शन की थीम 'हैप्पी क्लाइंट, हैप्पी अस' के साथ हमारे क्लाइंट्स अपने द्वारा ख़रीदे हुए डिज़ाइनर वियर को ही रैंप पर शोकेस करेंगे। जिसमें ट्रेडिशनल और सेमी ट्रेडिशनल के परिधान देखने को मिलेंगे। इसी के साथ कलेक्शन को शोकेस करने के लिए 4 फेमिना मिस इंडिया भी रैंप पर ब्राइडल वियर प्रदर्शित करती दिखेंगी।
शेखवाटी रीजन की वॉल पेंटिंग की खास झलक
शो के दौरान डिज़ाइनर आयुष सोनी खास मेन कलेक्शन में डिफरेंट वैरायटी डिस्प्ले करेंगे। मेन्स वेयर के एक्सपेरिमेंटल डिज़ाइन्स में फ्लोरल प्रिंट्स कलेक्शन, शेड्स ऑफ़ ब्लैक कलेक्शन, गैलेक्सी कलेक्शन, हेरिटेज कलेक्शन डिस्प्ले होने जा रहा है। इसके बारे में डिज़ाइनर आयुष सोनी बताते है कि फ्लोरल प्रिंट्स कलेक्शन में शेरवानी और जैकेट्स के लिए फ्लोरल प्रिंटेड पैटर्न्स का इस्तेमाल किया है। खास कर हेरिटेज कलेक्शन में राजस्थान की धरोहर की छवि दिखाई देगी जिसमें हैंड प्रिंटेड राजस्थान के झरोखे, दरवाज़े साथ ही शेखवाटी रीजन की हवेलियों में की जाने वाली वॉल पेंटिंग की खास झलक होगी।
इसके लिए फेब्रिक्स में सिल्क, वेलवेट और डोला सिल्क का इस्तेमाल किया है और तेरावु और शूटिंग फैब्रिक्स पर हैंड वर्क किया है। शो के दौरान जोधपुरी और रेवाड़ी पैटर्न पर आरी - तारी, ज़रदोज़ी, स्टोन वर्क का उम्दा काम शोकेस किया जायेगा। आयुष अपना कलेक्शन दुबई फैशन वीक और श्रीलंका फैशन वीक में भी शोकेस कर चुके है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fashion show going to be held on February 18-19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur couture show, jaipur fashion show, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved