• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पर्युषण महापर्व पर जैन समाज में दिखी आस्था और प्रतिभा, बच्चों की फैंसी ड्रेस तो महिलाओं ने किया भाव नृत्य

Fancy Dress and Bhav Nritya Competitions Held During Paryushan Mahaparva - Jaipur News in Hindi

जयपुर। पर्युषण महापर्व के अवसर पर जैन समाज की ओर से धार्मिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महेश नगर स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में बच्चों के लिए धार्मिक विषय पर आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता हुई, जबकि अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था के तत्वावधान में महिलाओं की भाव नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। धार्मिक स्वरूपों में सजे बच्चे
महेश नगर जैन मंदिर में आयोजित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने विभिन्न धार्मिक स्वरूपों में सजकर अपनी प्रतिभा दिखाई। इस दौरान दो वर्षीय समन्वी जैन ने आत्मविश्वास के साथ णमोकार मंत्र का उच्चारण किया, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने सराहना की। प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें आकर्षक उपहार दिए गए। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को जैन धर्म, संस्कारों और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में इन्दु सेठी, कुसुम शाह, आशा पापड़ीवाल, ममता अजमेरा, प्रदीप अजमेरा, रानी काला, अंजू पाटोदी, सुमन जैन, प्रमिला जैन, पीयूष जैन, महेंद्र सोगानी एवं महेंद्र सेठी सहित समाज के अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।
महिलाओं ने भाव नृत्य से दी प्रस्तुतियां
अखिल भारतीय श्रीमाल जैन जागृति संस्था की भाव नृत्य प्रतियोगिता में जयपुर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से श्रीमाल जैन समाज की महिलाओं ने भाग लिया। 22 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतिभागियों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक भावनाओं पर आधारित प्रस्तुतियां दीं।
संस्था के महासचिव डॉ. इन्द्र कुमार जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य पर्युषण महापर्व के दौरान धार्मिक संस्कारों के साथ महिलाओं की सांस्कृतिक और रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करना रहा। संयोजक एवं कोषाध्यक्ष नवल जैन के अनुसार, निर्णायक मंडल द्वारा प्रस्तुतियों का मूल्यांकन पोशाक, अभिनय, भावाभिव्यक्ति और प्रस्तुति सहित विभिन्न मानदंडों पर किया जाएगा और इसके बाद परिणाम घोषित होगा।
प्रतियोगिता के पुरस्कारों के लिए बुद्धिप्रकाश जैन, माया जैन, ऐश्वर्या जैन एवं धनश्री जैन, नागपुर (टिगरिया वाले) ने संस्था को सहयोग दिया। मुख्य समन्वयक कैलाश चंद जैन (चिरावण्डा वाले) ने सहयोगी परिवारों के प्रति आभार व्यक्त किया। आयोजन में महिला सह-समन्वयकों और कार्यकर्ताओं का भी सहयोग रहा। संस्था के अध्यक्ष अजय कुमार जैन एवं पदाधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों के प्रति आभार जताया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fancy Dress and Bhav Nritya Competitions Held During Paryushan Mahaparva
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: paryushan mahaparva, jain community, jaipur, jain temple, fancy dress competition, bhav nritya competition, shrimali jain, jain culture, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved