• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नकली बीज घूस कांड : मंत्री किरोड़ी मीणा के दावे पर संदेह, ऑनलाइन सिस्टम में बैकडेट में FIR कैसे दर्ज होगी

Fake Seed Bribery Scandal : Doubts raised over Minister Kirodi Meena claim - Jaipur News in Hindi

खास खबर डॉट कॉम। जयपुर राजस्थान में 'नकली बीज घूस कांड' को लेकर मचे सियासी घमासान और कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा द्वारा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) को लिखे पत्र के बाद अब इस मामले से जुड़े दस्तावेजी तथ्य सामने आए हैं। मंत्री किरोड़ी लाल मीणा द्वारा शुक्रवार को एसीबी के डीजी गोविंद गुप्ता को 3 कागज सौंपने के बाद दावा किया गया था कि एफआईआर का मजमून मीडिया में जानबूझकर पहले ही लीक किया गया। बाद में बैकडेट में एफआईआर दर्ज की गई। अब एक्सपर्ट्स मंत्री किरोडी लाल मीणा के बैक डेट में एफआईआर दर्ज होने के दावे को संदेह की नजर से देख रहे हैं। क्योंकि अब थानों में रजिस्टर के बजाय CCTNS (Crime and Criminal Tracking Network & Systems) पोर्टल का उपयोग किया जाता है। इसमें सभी विवरण ऑनलाइन दर्ज होते हैं और रिकॉर्ड तुरंत राज्य और केंद्र के डेटाबेस से जुड़ जाते हैं। इसलिए इसमें बैकडेट में एफआईआर दर्ज होना असंभव सा लगता है। क्योंकि किसी भी डिजिटल प्लेटफार्म पर टाइम और डेट स्वतः ही दर्ज हो जाते हैं। पब्लिक डोमेन में उपलब्ध दस्तावेजों के विश्लेषण से इस मामले के तीन महत्वपूर्ण पहलू सामने आए हैं:
8 जून को ही दर्ज हो चुकी थी FIR, लीक का सवाल ही नहींः
प्रकरण की आधिकारिक प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR No. 0155) के मुख्य पृष्ठ को देखने से स्पष्ट है कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने इस मामले को दिनांक 08/06/2026 को रात 23:18 बजे ही दर्ज कर लिया था। कानूनन एफआईआर दर्ज होने के बाद यह एक सार्वजनिक दस्तावेज (Public Document) की श्रेणी में आ जाता है। ऐसे में जब कानूनी प्रक्रिया के तहत मामला पहले ही दर्ज किया जा चुका था, तो इसे 'लीक' करने या 'बैक डेट' में रणनीति के तहत वायरल करने के आरोप बेबुनियाद प्रतीत होते हैं, क्योंकि सार्वजनिक दस्तावेज को कोई भी व्यक्ति कानूनी रूप से देख सकता है।
कोई 'गोपनीय रिकॉर्डिंग' नहीं, सीधे FIR का हिस्सा है बातचीतः
मामले में यह बात भी पूरी तरह स्पष्ट हो चुकी है कि डॉ. किरोड़ी लाल मीणा या किसी 'डॉक्टर साहब' और 'मंत्री जी' की कोई ऐसी गोपनीय रिकॉर्डिंग नहीं है जिसकी ट्रांसक्रिप्ट को एसीबी ने अलग से बाहर निकाला हो। दरअसल, आरोपियों के बीच हुई पूरी बातचीत और अनुसंधान के तथ्य सीधे तौर पर मुख्य एफआईआर का ही हिस्सा हैं।
FIR में साफ-साफ है जिक्रः
जांच एजेंसी द्वारा कोर्ट में पेश की गई और आधिकारिक रूप से दर्ज एफआईआर के पन्नों में इन सभी नामों का स्पष्ट उल्लेख है: पेज नंबर 6 : इस पृष्ठ पर 'डॉक्टर साहब' के संदर्भ में पूरी बातचीत दर्ज की गई है। पेज नंबर 7 : एफआईआर के इस पृष्ठ पर साफ तौर पर हाईलाइट किया गया है कि आरोपियों के मध्य हुई बातचीत में लिखा है— "...पेमेन्ट मंत्री जी कुछ नहीं आया। कल सुबह जल्दी जाना पड़ सकता है।"
इन तथ्यों से साफ है कि एफआईआर में दर्ज आरोपी जुगल किशोर और अन्य के बीच हुई बातचीत के आधार पर ही यह पूरा मजमून तैयार हुआ है, जिसे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने अपने पत्र में छवि खराब करने का षड्यंत्र बताया है। दस्तावेजी सबूत बताते हैं कि यह किसी भी तरह की गुप्त सूचना का रिसाव नहीं, बल्कि दर्ज हो चुकी एफआईआर के सार्वजनिक तथ्य हैं जो अब जनता के सामने हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake Seed Bribery Scandal : Doubts raised over Minister Kirodi Meena claim
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake seed bribery scandal, doubts, raised, minister kirodi meena, claim, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved