• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जयपुरिया अस्पताल में होगा सुविधाओं का विस्तार : जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने दी विकास कार्यों को मंजूरी

Facilities will be expanded in Jaipuria Hospital: District Collector Prakash Rajpurohit approved the development works. - Jaipur News in Hindi

- औचक निरीक्षण के दौरान आमजन से संवाद कर लिया फीडबैक जयपुर । राजधानी के जयपुरिया अस्पताल में आमजन को अब और बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मुहैया होगी। चिकित्सालय में संचालित मेडिकल रिलीफ सोसायटी से लेबर रूम, लेक्चर थियेटर, सीवरेज लाइन, मोर्चरी का नवीनीकरण, रंग-रोगन, स्पीच थेरेपी कक्ष इत्यादि कार्य करवाए जाने की सहमति प्रदान की गई। यह कहना है जयपुर जिला कलेक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित का। कलक्टर ने शनिवार को राजकीय जयपुरिया चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा के सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं अस्पताल अधीक्षक डॉ. महेश मंगल सहित अन्य चिकित्सा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश प्रदान किए।
जिला कलेक्टर ने अस्पताल में सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया साथ ही विभिन्न वार्डों एवं ओपीडी में संचालित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (द्वितीय) बाबूलाल मीणा भी मौजूद रहे।
इस दौरान कलेक्टर ने मरीजों एवं उनके परिजनों से भी संवाद कर फीडबैक लिया। इसके बाद उन्होंने चिकित्सालय में तैयार हो रहे अत्याधुनिक दो मंजिला ट्रोमा सेंटर के साथ-साथ नवनिर्मित भामाशाह एवं लैब काउंटर का भी निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के बाद अधीक्षक कक्ष में कलेक्टर ने मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की बैठक ली। जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में प्रस्तुत लगभग सभी महत्वपूर्ण बिंदुओ पर सहमति प्रदान करते हुए कलेक्टर ने चिकित्सालय में संचालित मेडिकल रिलीफ सोसायटी से विकास कार्य के साथ चिकित्सालय को सुचारू रूप से संचालन हेतु 30 सुरक्षा गार्ड, 40 वार्ड बॉय, 5 कंप्यूटर ऑपरेटर सहित दो वेल्डर पदों की अतिरिक्त स्वीकृति भी प्रदान की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Facilities will be expanded in Jaipuria Hospital: District Collector Prakash Rajpurohit approved the development works.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: facilities will be expanded, in jaipuria hospital, district collector, prakash rajpurohit, approved the development works, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved