• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

50 से अधिक कलाकृतियों की प्रदर्शनी एवं बिक्री 5 से 30 नवंबर तक RIC में

Exhibition and sale of over 50 artworks at RIC from November 5 to 30 - Jaipur News in Hindi

जयपुर । राजस्थान की समृद्ध कला एवं सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने और प्रदेश के युवा एवं उभरते कलाकारों को एक बेहतर मंच प्रदान करने के उद्देश्य से राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर (RIC), जयपुर द्वारा “Exhibition-cum-Sale of Paintings by Emerging Artists” का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रदर्शनी 5 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की प्रथम मंजिल स्थित आर्ट गैलरी में आयोजित होगी। प्रदर्शनी प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी। इस प्रदर्शनी में राजस्थान के विभिन्न जिलों जैसे जयपुर, उदयपुर, कोटा, बूंदी, अजमेर, भरतपुर सहित प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों के युवा एवं उभरते कलाकारों की 50 से अधिक कलाकृतियां प्रदर्शित की जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रतिभाशाली कलाकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने के साथ-साथ उसे कला प्रेमियों और कला संग्राहकों तक पहुंचाने का अवसर प्रदान करना है। प्रदर्शनी में दर्शकों को कला के विविध रूप और शैलियां देखने को मिलेंगी। इनमें आधुनिक एवं समकालीन कला, लोक एवं पारंपरिक कला, यथार्थवादी चित्रण तथा प्रयोगात्मक कलाकृतियां शामिल हैं। कुछ कलाकारों ने अपनी रचनाओं में राजस्थान की समृद्ध लोक परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत, जीवनशैली और सामाजिक परिवेश को आधुनिक कलात्मक दृष्टिकोण के साथ प्रस्तुत किया है। इस प्रकार यह प्रदर्शनी पारंपरिक कला और समकालीन अभिव्यक्ति के सुंदर समन्वय को दर्शाएगी।
इस प्रदर्शनी की एक विशेष बात यह है कि इसमें प्रदर्शित सभी कलाकृतियां बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगी। कलाकृतियों की कीमत लगभग ₹10,000 से ₹2,00,000 तक रखी गई है, जिससे कला प्रेमियों और नए कला संग्राहकों को अपनी पसंद एवं बजट के अनुसार मूल कलाकृतियां खरीदने का अवसर मिलेगा।
कलाकारों के हित में RIC की विशेष पहल
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर ने इस प्रदर्शनी के माध्यम से कलाकारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनकी कला को बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की है। विशेष बात यह है कि कलाकृतियों की बिक्री पर RIC केवल 5 प्रतिशत कमीशन लेगा। जहां सामान्यतः कई निजी आर्ट गैलरी में कलाकृतियों की बिक्री पर 40 से 50 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता है, वहीं RIC का यह न्यूनतम कमीशन कलाकारों को उनकी कला का अधिकतम आर्थिक लाभ दिलाने के उद्देश्य से रखा गया है।
RIC का उद्देश्य केवल कला प्रदर्शनियों का आयोजन करना ही नहीं, बल्कि कलाकारों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना, उनकी कला को उचित पहचान दिलाना और जयपुर में एक सशक्त कला केंद्र एवं कला बाजार विकसित करना भी है।
RIC लगातार विकसित कर रहा है कला और कलाकारों के लिए बेहतर मंच
उल्लेखनीय है कि राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर इससे पहले भी ‘रंग-ए-राजस्थान’ आर्ट एग्जीबिशन और ‘The Legendary Masters of Indian Art’ जैसी महत्वपूर्ण प्रदर्शनियों का आयोजन कर चुका है। ये प्रदर्शनियां भी कलाकृतियों की बिक्री के उद्देश्य से आयोजित की गई थीं, जिनमें 10 लाख रुपये से अधिक की बिक्री दर्ज की गई। इन आयोजनों के माध्यम से RIC ने कला प्रेमियों, कला संग्राहकों और कलाकारों के बीच एक बेहतर संपर्क स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के निदेशक श्री निहाल चंद गोयल के मार्गदर्शन एवं सहयोग से कला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में RIC की क्यूरेटर सुश्री निखत अंसारी द्वारा इस प्रदर्शनी को क्यूरेट किया गया है। कला के क्षेत्र में उनके योगदान और क्यूरेटोरियल अनुभव के माध्यम से युवा कलाकारों को एक सुव्यवस्थित और बेहतर मंच प्रदान करने का प्रयास किया गया है।
राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर की यह पहल प्रदेश की नई पीढ़ी के कलाकारों के लिए अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने, कला बाजार से जुड़ने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Exhibition and sale of over 50 artworks at RIC from November 5 to 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan international centre, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved