• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आबकारी आयुक्त ने राजस्व की वांछित ग्रोथ के लिए दिए निर्देश

Excise Commissioner Issues Directives to Achieve Targeted Revenue Growth - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आबकारी आयुक्त नमित मेहता ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपेक्षा के अनुरूप राजस्व की वांछित ग्रोथ प्राप्त करने के लिए गत वर्ष की तुलना में सर्कलवार आवश्यक लक्ष्य तय करते हुए योजनाबद्ध रूप से कार्य करेंगे तो अपेक्षित परिणाम प्राप्त होंगे। उन्होंने कहा कि गत वर्ष के लक्ष्य से तुलना करते हुए अपेक्षित राजस्व अर्जन के लिए 15 से 20 प्रतिशत की वांछित ग्रोथ सुनिश्चित की जानी चाहिए। आबकारी आयुक्त विडियों कांफ्रेंस के माध्यम से विभागीय समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने विभागीय समीक्षा वीसी में राजस्व, निरोधात्मक गतिविधियों, बकाया वसूली के संबंध में विस्तृत समीक्षा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए। आबकारी आयुक्त ने वीसी में अक्टूबर माह में 13 अक्टूबर तक राजस्व अर्जन के संबंध में जोनवार, जिलेवार समीक्षा करते हुए राजस्व प्रगति में पिछड़ रहे जोन एवं जिलों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान करते हुए कहा वांछित राजस्व अर्जन के लिए राजस्व के राज्य औसत के समकक्ष आने के लिए सर्कलवार रिव्यू करते हुए अपनी टीम को सजगता से योजनाबद्ध रूप से कार्य के लिए प्रेरित करते हुए अक्टूबर माह के आगामी 15 दिवस के लिए कार्ययोजना तैयार करते हुए वांछित लक्ष्य प्राप्त कर सकेंगे। वीसी में राजस्व लक्ष्य में पिछड़ रहे कोटा, भरतपुर, उदयपुर एवं बीकानेर जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन एवं प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, श्रीगंगानगर, दौसा, बूंदी, धौलपुर, कोटा आदि जिलों के डीईओ को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। प्रदेश में 14 से 30 सितंबर तक चले विशेष निरोधात्मक अभियान की विस्तृत समीक्षा करते हुए बताया गया कि जोनवार रेंकिग के तहत बीकानेर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं इसके बाद भरतपुर, जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर एवं कोटा जोन रहे। अंतिम पायदान पर रहने वाले कोटा एवं जोधपुर के उपायुक्त निरोधक दल को सुधार संबंधी निर्देश दिए। इसी क्रम में निरोधात्मक अभियान के तहत जालोर, पाली, बहरोड़, टोंक, करौली, सीकर, बाड़मेर, नागौर, धौलपुर, चुरू सबसे कमजोर अथवा पिछडे़ रहे। इस पर संबंधित अधिकारियों को परफाॅर्मेंस सुधार के लिए निर्देशित किया।
वीसी में बकाया वसूली की समीक्षा करते हुए अलवर द्वारा 2 सम्पत्ति नीलामी पूर्ण करने की सराहना करते हुए समस्त जिलों को बकाया वसूली के कार्य की गति को बनाए रखने के निर्देश दिए। इसी क्रम में विभिन्न जिलों में जब्त वाहनों की नीलामी संबंधी समीक्षा कर अक्टूबर माह के अंत तक वाहनों की नीलामी पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया गया। वीसी में अतिरिक्त आबकारी आयुक्त नीति प्रदीप सिंह सांगावत ने पीपीटी प्रजेन्टेशन के माध्यम से जिलेवार लक्ष्य व प्रगति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करते हुए बताया कि आबकारी आयुक्त मेहता के निर्देशानुसार आबकारी विभाग की ईपीएफ दलों के पीटी व परेड ड्रील के संबंध में शीघ्र आदेश जारी किए जाएंगे जिसके तहत मासिक पीटी व परेड ड्रील की जाएगी। इस अवसर पर अतिरिक्त आबकारी आयुक्त जोन प्रभा गौतम, वित्तिय सलाहकार सुनिता विजय, सहित प्रदेश के समस्त जोन के अतिरिक्त आबकारी आयुक्त, उपायुक्त ईपीएफ, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक आबकारी अधिकारी, आबकारी निरीक्षक, प्रहराधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Excise Commissioner Issues Directives to Achieve Targeted Revenue Growth
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan excise department, namit mehta, excise revenue, revenue growth target, rajasthan government, preventive campaign, revenue recovery, seized vehicle auction, epf teams, jaipur news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved