• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रेष्ठता भौतिक पैमानों से ही नहीं वैचारिक, नैतिक और व्यावहारिक शुद्धता से भी तय हो-राज्यपाल

Excellence should be determined not merely by material benchmarks, but also by ideological, ethical, and practical integrity- Governor - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि श्रेष्ठता केवल भौतिक पैमानों से नहीं, बल्कि वैचारिक, नैतिक और व्यावहारिक शुद्धता से भी तय होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मानक ही वह पैमाना हैं जो किसी भी समाज, उत्पाद या विचार को सामान्य से 'श्रेष्ठ' की श्रेणी में ले जाते हैं। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा गुणवत्ता और मानकीकरण का महत्व समझाने के साथ-साथ उपभोक्ताओं को रचनात्मकता, नवाचार और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने के लिए भी जागरूक किए जाने पर जोर दिया। बागडे बुधवार को कॉन्स्टयूशनल क्लब में भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा आयोजित "विश्व मानक दिवस समारोह" में सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने प्राचीन भारतीय परंपरा में निर्धारित मानकों की चर्चा करते हुए कहा कि श्रेष्ठता भारतीय जीवन का आधार रही है। उन्होंने भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा श्रेष्ठता के लिए तय मानकों को महत्वपूर्ण बताया और कहा कि सेवा और उत्पाद के अंतर्गत आईएसआई, आईएसओ, आईसी मानकों की श्रेष्ठता के प्रति शहरों के साथ साथ गांवों में भी जागरूकता का प्रसार हो। उन्होंने इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के उत्पादों, सेवाओं और तकनीकी आयामों के नियम व मानक तय करने वाले वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और विशेषज्ञों के योगदान की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मानकों से जीवन सुरक्षित, सुगम और बेहतर बनता है। आई—एस—आई मार्क और हॉलमार्क जैसे मानक आज विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा कि जब हम कड़े मानकों का पालन करते हैं, तो हमारे उत्पाद और सेवाएँ वैश्विक स्तर पर भारत की श्रेष्ठता और साख को मजबूत करते हैं
राज्यपाल ने भारतीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार और विश्वसनीयता के लिए भी निरंतर प्रयास किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में गुणवत्ता को हम अपनी आदत बनाएं। इसी से ‘वन नेशन, वन स्टैंडर्ड’ की नीति को अपनाकर हम ‘गुणवत्ता सम्पन्न भारत’ की ओर तेजी से आगे बढ़ सकेंगें।
इससे पहले राज्यपाल ने मानक दिवस शपथ भी दिलाई। उन्होंने मानक क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Excellence should be determined not merely by material benchmarks, but also by ideological, ethical, and practical integrity- Governor
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: governor rajasthan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved