• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

साक्षियों को भयमुक्त वातावरण में गवाही देने के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करें : अंजलि राजोरिया

Ensure safety for witnesses to testify in a fear-free environment: Anjali Rajoria - Jaipur News in Hindi

जयपुर। निदेशक अभियोजन अंजलि राजोरिया ने कहा कि आपराधिक मामलों में विशेष रूप से महिला एवं बाल पीड़ितों तथा साक्षियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि वे बिना किसी भय या दबाव के न्यायालय में स्वतंत्र रूप से गवाही दे सकें। उन्होंने संवेदनशील मामलों में न्यायालय द्वारा उपलब्ध विधिक सुविधाओं एवं सुरक्षा उपायों का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजोरिया ने गुरुवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के अभियोजन अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए साक्षी संरक्षण योजना, 2018 के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। राजोरिया ने निर्देश दिए कि लैंगिक अपराधों, पॉक्सो अधिनियम से संबंधित मामलों, संगठित अपराध, गंभीर हिंसात्मक अपराधों तथा अन्य ऐसे मामलों में, जहां साक्षी को प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष खतरे की संभावना हो, उनकी सुरक्षा संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि साक्षियों के बयान की प्रक्रिया यथासंभव सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि किसी प्रकरण की सुनवाई के दौरान साक्षी को धमकी, दबाव अथवा अन्य किसी प्रकार के खतरे की जानकारी मिलने पर सक्षम प्राधिकारी को अवगत कराया जाए। आवश्यकता होने पर निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुसार सक्षम न्यायालय अथवा संबंधित प्राधिकारी के समक्ष साक्षी के संरक्षण के लिए आवेदन या अनुरोध प्रस्तुत किया जाए।
निदेशक अभियोजन ने कहा कि साक्षियों की सुरक्षा के लिए पुलिस, अभियोजन, न्यायपालिका एवं अन्य संबंधित संस्थाओं के बीच समन्वय आवश्यक है। इससे साक्षी बिना किसी भय के न्यायालय में सत्य बयान दे सकेंगे तथा निष्पक्ष न्यायिक प्रक्रिया को मजबूती मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि उच्चतम न्यायालय ने 5 दिसंबर, 2018 को महेंद्र चावला बनाम भारत संघ प्रकरण में साक्षी संरक्षण योजना, 2018 को स्वीकार करते हुए इसके प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए थे। योजना के तहत साक्षियों को संभावित खतरों से सुरक्षा प्रदान करने का प्रावधान है। साक्षी संरक्षण प्राप्त करने के लिए संबंधित समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Ensure safety for witnesses to testify in a fear-free environment: Anjali Rajoria
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: witness protection scheme 2018, anjali rajoria, director prosecution rajasthan, witness safety, women and child victims, pocso act, criminal justice system, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved