• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में लहरिया तो ला दो म्हारा साहिबा और ‘ए वतन वतन मेरे आबाद रहे तू’ की मनमोहक प्रस्तुति

Enchanting performances of Lahariya To La Do Mhara Sahiba and Ae Watan Watan Mere Aabad Rahe Tu mark Independence Day celebrations - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विकल्प नाट्य संगठन की ओर से जवाहर कला केंद्र में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में नृत्य एवं संगीत की एक संध्या एक शाम वतन के नाम से प्रस्तुत की गई । समारोह में मुख्य अतिथि हरीश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि रंजन गौतम एवं सुदेश तनेजा ने विकल्प के इस प्रयास की सराहना की, मौजूदा दौर में ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रमो के आयोजन को समाज के लिए जरूरी बताया। विकल्प अध्यक्ष मोहनलाल गोयल द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। सांस्कृतिक संध्या में मीरा सक्सेना के निर्देशन में उमा गौतम,अलका अग्रवाल, अलका गर्ग, आशा वर्मा, डॉ उर्मिला जेठानी, सोनम जैन, संतोष मीना, डॉ.कुसुम कौशिक, डॉ रश्मि गोगर, करुणा सरोजा, अंजू रावत, हेमलता यादव, शालिनी अगरोइया,अनुरेखा गुप्ता और भावना जलुथरिया, पुलकित प्रभव ने जगजीत सिंह की गजल तेरो हरम में बसने वालों की सुंदर नृत्य प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया कलाकारों ने लहरियों तो ला दो म्हारा साहिब,ए वतन वतन आबाद रहे तू और देशभक्ति गीत तलवारों पर सर वार दिए की शानदार अद्भुत नृत्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को भाव विभोर कर दिया ।
संध्या में भारती शर्मा ने ए मालिक तेरे बंदे हम,ओम गोस्वामी ने जहां डाल-डाल पर सोने की चिड़िया करती है बसेरा, मनमोहन सिंह रावत, केशव तैलंग, प्रभोद गोस्वामी, पप्पू सिंह ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों की प्रस्तुति देकर सभागार में देशभक्ति का माहौल पैदा कर दिया ।
कार्यक्रम के अंत में महासचिव भगवान कृपलानी ने धन्यवाद ज्ञापित किया । मंच संचालन गौरव शर्मा और प्रकाश व्यवस्था राजेंद्र शर्मा राजू की रही की ।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Enchanting performances of Lahariya To La Do Mhara Sahiba and Ae Watan Watan Mere Aabad Rahe Tu mark Independence Day celebrations
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: k shaam watan ke naam, vikalp natya sangathan, jawahar kala kendra, jaipur, independence day, patriotic cultural program, lhariya dance, ae watan watan, patriotic songs, dance performance, music evening, meera saxena, mohanlal goyal, jagjit singh ghazal, jaipur culture, rajasthan cultural events, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved