जयपुर। हमारे मुल्क की सियासत का सबसे मुफीद शगल यह है कि जब भी हुक्मरानों को अपनी प्रशासनिक विफलताएं छिपानी हों या जनता को किसी नए मुगालते में उलझाना हो, तो वे कैलेंडर से '100 दिन' का एक जादुई पन्ना फाड़कर मेज पर रख देते हैं।
मुख्यमंत्री निवास (सीएमआर) में सोमवार को भी कुछ ऐसा ही मंजर सजा। प्रदेश के नगर निगमों के नए-नवेले मेयर, पालिकाओं के सभापति और चेयरमैन तलब किए गए। संदेश दिया गया कि अगले 100 दिनों में राजस्थान के शहरों की सूरत बदल दी जाए—सड़कें चकाचक हों, नालियां साफ हों, दिवाली से पहले शहर जगमगा उठें और साथ ही निकाय अपनी आमदनी भी खुद बढ़ाएं। सुनने में यह सब कितना मुकम्मल, कितना आधुनिक और कितना 'स्मार्ट' लगता है; मानो हुक्म का डंडा घुमाते ही सूबे के शहर रातों-रात सिंगापुर या पेरिस में तब्दील हो जाएंगे।
लेकिन क्या वातानुकूलित कमरों में बैठकर फरमान जारी करने वाले आला हुक्मरान ज़मीनी हकीकत की उस बदबूदार नाली से वाकिफ हैं, जहां शहर की सरकारें रोज़ दम तोड़ रही हैं? ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
सच्चाई यह है कि प्रदेश के अधिकांश नगरीय निकायों की हालत किसी आईसीयू में पड़े मरीज जैसी है। खजाने इतने खाली हैं कि कर्मचारियों को महीने की पहली तारीख को तनख्वाह और सेवानिवृत्त कर्मियों को पेंशन देने के लिए भी स्थानीय प्रशासन को बैंकों के आगे हाथ फैलाने पड़ते हैं। विकास कार्यों के ठेके लेने वाले ठेकेदार पुराने बिलों के भुगतान के लिए दफ्तरों के चक्कर काट-काटकर थक चुके हैं।
और सबसे बड़ा मज़ाक तो व्यवस्था के उस अमले का है, जिसके बूते यह 100 दिन का करिश्मा रचा जाना है। सूबे के 80 फीसदी से ज्यादा निकायों में न तो जरूरत के मुताबिक सफाई कर्मचारी हैं, न तकनीकी तौर पर सक्षम इंजीनियर, और न ही राजस्व वसूलने वाला स्टाफ। कई कस्बों और नगर पालिकाओं में तो महीनों तक एक ही अधिशासी अधिकारी (ईओ) तीन-तीन जगहों का प्रभार संभाले अपनी कुर्सी बचाने की जुगत में लगा रहता है। जब फाइलों को आगे बढ़ाने वाले हाथ ही नहीं हैं, झाड़ू थामने वाले हाथ ही महरूम हैं, तो फिर 100 दिन में यह कायाकल्प करेगा कौन? क्या कोई ईश्वरीय चमत्कार?
सीएम साहब ने नसीहत दी कि निकाय अपनी आय बढ़ाएं और वार्डों की सीमाओं से ऊपर उठकर शहर का सोचें। कहने में यह बात सिद्धांततः बेहद खूबसूरत लगती है, लेकिन जब स्थानीय निकायों के हाथ से चुंगी और स्थानीय करों के अधिकार छीनकर उन्हें राज्य सरकार के अनुदान की खैरात पर जिंदा रहने को मजबूर कर दिया गया हो, तब वे रातों-रात अपनी माली हालत कैसे दुरुस्त कर लें? क्या वे पहले से महंगाई से त्रस्त जनता पर नए टैक्सों का बोझ लाद दें?
त्योहार सिर पर हैं। कचरे के ढेर जस के तस हैं, सड़कें पहले बारिश और फिर सीवरेज की खुदाई में उधड़ी पड़ी हैं, और स्ट्रीट लाइटों के बल्ब बदलने तक का बजट जिन निकायों के पास न हो, उन्हें 100 दिन का अल्टीमेटम देना दरअसल हकीकत से आंखें चुराना भर है।
तस्वीरें खिंचवाने, भाषण देने और 'जीरो टॉलरेंस' के जुमलों से शहर नहीं सुधरते। शहर सुधरते हैं मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति से, निकायों को उनका वाजिब वित्तीय हक लौटाने से और उन खाली दफ्तरों में इंसानी संसाधन बहाल करने से। जब तक दवा की जगह सिर्फ नारों का लेप लगाया जाता रहेगा, तब तक 100 दिन बीत जाएंगे, साल बीत जाएंगे, हुकूमतें बदल जाएंगी—लेकिन हमारे शहरों की बदनसीबी का नक्शा रत्ती भर भी नहीं बदलेगा।
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
15 नवंबर का पंचांग: पश्चिम दिशा में यात्रा करने से बचें, सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:33 बजे तक रहेगा अभिजीत मुहूर्त
बाबा महाकाल का चंदन से विशेष शृंगार; चंद्रमा, त्रिशूल और त्रिनेत्र धारण कर भक्तों को दिए दर्शन
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
'बुलेटप्रूफ केबिन बनवा लो, फिर भी मारेंगे गोली', गोल्डी ढिल्लों ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को दी धमकी
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
विशाल ददलानी की सुरीली आवाज़ ने 'प्रताप' के गाने ‘कैसे जियेंगे’ में बयां किए अनकहे जज़्बात
एस्ट्रोटॉक ऐप एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं, कंपनी रिस्टोर करने के लिए कर रही काम
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
मेष, सिंह और तुला राशि वालों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, इन राशियों को मिल सकता है धन लाभ
छठ पर्व: प्रसाद चढ़ाकर 36 घंटे के निर्जला व्रत पर बिहार के श्रद्धालु
‘मातृभूमि’ की शूटिंग में सलमान खान ने पार की हदें, शून्य डिग्री तापमान में छह घंटे तक बर्फीले पानी में की शूटिंग!
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
राशिफल 15 नवंबर 2026: मकर राशि में चंद्रमा, कई राशियों के लिए अनुकूल दिन
वॉटर स्कीइंग का शौक वरुण धवन को पड़ा भारी, अगली फिल्म की शूटिंग से पहले हुए चोटिल
सोनिया गांधी की किताब विमोचन पर राहुल गांधी ने अपनी गर्लफ्रेंड और कैंब्रिज के रेस्तरां का किया ज़िक्र : बोले— अगर प्यार में पड़ना है तो वर्सिटी रेस्तरां जाइए

यूपी चुनाव विधानसभा 2027 : सपा और कांग्रेस के नेता दिल्ली में सीट बंटवारे पर करेंगे बातचीत

आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे पीएम मोदी, क्वाड समूह की बैठक पर भी रहेगी नजर
राशिफल 16 नवंबर 2026: कुछ राशियों के लिए तरक्की के नए द्वार, कुछ को रखना होगा धैर्य
नेपाल में शूटिंग के दौरान पलट गई थी अमिताभ बच्चन की नाव, पानी में डूबते रहे लेकिन कोई बचाने नहीं आया
पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की रोड ट्रिप पर श्रिया पिलगांवकर, बोलीं- हर शाम दिखा सबसे खूबसूरत सूर्यास्त
'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाकर भावुक हुए रवि दुबे, बोले-'डर था कि कहीं निराश न कर दूं'
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
साउथ एक्टर्स को हिंदी एक्सेंट के लिए ट्रोल करना 'बिल्कुल सही नहीं' है : अपेक्षा पोरवाल
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
फिल्म निर्माता बोनी कपूर का असली नाम है 'अचल', जानिए कैसा बदला नाम
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
सर्दियों में भी त्वचा रहेगी मुलायम और खूबसूरत रहेंगे बाल, बस इन छोटी-छोटी बातों का रखें ध्यान
'तितली उड़ी' गाने वाली गायिका शारदा कभी तेहरान की पार्टियों में गाती थीं, राजकपूर ने बॉलीवुड में कराई थी एंट्री
दीप्ति नवल ने फिल्म 'यात्रा' की तस्वीर शेयर कर ताजा की पुरानी यादें, लिखा-नाना और मेरे बीच का एक पल
'फ्लॉप शो' में दर्शकों को हंसाने वाले जसपाल भट्टी गंभीर मसलों को मजाकिया अंदाज में करते थे पेश
क्या आप भी टीवी देखते हुए खाते हैं खाना? आयुर्वेद में बताया गया है खतरनाक, जानें सही तरीका
पेट को रखना है फिट तो रोज करें ये 10 योगासन, गैस और कब्ज की परेशानी में मिलेगी राहत
अर्धहलासन: पेट की चर्बी और कब्ज से चाहिए छुटकारा, तो रोज करें ये आसान योगासन
वृश्चिकासन: शरीर ही नहीं मन को भी देता है चुनौती, जानें इसके अद्भुत फायदे और सही तरीका
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 17/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope