• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रदेश के समग्र एवं सतत विकास के लिए रोजगार, निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा दिया जाए : वी. श्रीनिवास

Employment, investment, and industrial development must be promoted for the holistic and sustainable development of the state: V. Srinivas - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि प्रदेश को आधुनिक एवं विकसित बनाने के लिए रोजगार सृजन, बाजार के विस्तार, औद्योगिक विकास और बेहतर निवेश को बढ़ावा देना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकास की प्रक्रिया में आर्थिक प्रगति के साथ पर्यावरण संरक्षण और आमजन के हितों का भी विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। मुख्य सचिव ने मगंलवार को शासन सचिवालय में विश्व बैंक के कार्यकारी निदेशक नीलकंठ मिश्रा के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से आयोजित बैठक में प्रदेश में विभिन्न आर्थिक एवं विकासात्मक सुधारों पर चर्चा की। मिश्रा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में प्रदेश में व्यापक संभावनाएं हैं। इस दिशा में प्रदेश में आने वाले पर्यटकों के ठहराव की अवधि और उनके द्वारा किए जाने वाले व्यय का विश्लेषण कर पर्यटन सुविधाओं और आधारभूत संरचना को मांग के अनुरूप विकसित किया जाना चाहिए। उन्होंने प्रदेश के हस्तशिल्प उत्पादों को व्यापक स्तर पर शोकेस करने, कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने तथा होम स्टे सुविधाओं के विस्तार पर भी जोर दिया। इससे राज्य में अधिक भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विविधता वाले पर्यटन स्थलों को विकसित करने में मदद मिलेगी। बैठक में यमुना जल समझौता के अंतर्गत जलसंसाधनों के बेहतर उपयोग से संबंधित परियोजना के लिए विश्व बैंक से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने के संबंध में भी चर्चा हुई। मुख्य सचिव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास पर्यावरणीय संतुलन को ध्यान में रखते हुए किया जाना चाहिए, ताकि विकास गतिविधियों का आमजन के स्वास्थ्य एवं जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। उन्होंने आधुनिक हाईवे, प्लांटेशन तथा जैव विविधता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
नीलकंठ मिश्रा ने कहा कि प्रदेश में विकास की आवश्यकताओं के अनुरूप मांग और आपूर्ति का बेहतर प्रबंधन किया जाना चाहिए। विशेष रूप से पर्यटन क्षेत्र में Immersive and Experience Tourism को बढ़ावा मिले, इसमें पारंपरिक पर्यटन के स्थान पर गहन एवं अनुभवात्मक यात्रा में पर्यटक किसी स्थान की संस्कृति, इतिहास, स्थानीय लोगों की रोजमर्रा जिंदगी का अनुभव लेते हैं।
उन्होंने कहा कि मांग और पसंद का वैज्ञानिक विश्लेषण कर उसके अनुरूप भौगोलिक एवं सांस्कृतिक विकास किया जा सकता है। उन्होंने पर्यटकों के लिए सुगम आवाजाही, आकर्षक सुविधाओं तथा बेहतर कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के साथ अधिक से अधिक पर्यटन सर्किट विकसित करने पर जोर दिया, ताकि पर्यटक प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों को बेहतर ढंग से एक्सप्लोर कर सकें।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में तेजी से हो रहे नगरीकरण को देखते हुए आधारभूत संरचना को और अधिक मजबूत करने की आवश्यकता है। साथ ही तकनीकी रूप से दक्ष मानव संसाधन तैयार करने, स्किल डेवलपमेंट एवं संस्थागत क्षमता (कैपेबिलिटी) को विकसित करने पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।
मिश्रा ने आश्वस्त किया कि राजस्थान को विकसित एवं आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से विभिन्न क्षेत्रों में आवश्यक विकास कार्यों के लिए विश्व बैंक की ओर से वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक अनुशंसा की जाएगी।
बैठक में पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आनन्द कुमार, नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव आलोक गुप्ता, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता के साथ अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Employment, investment, and industrial development must be promoted for the holistic and sustainable development of the state: V. Srinivas
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: v srinivas, rajasthan chief secretary, neelkanth mishra, world bank, rajasthan development, employment generation, industrial development, investment, tourism development, immersive tourism, experience tourism, rajasthan tourism, handicrafts, homestay, infrastructure development, skill development, water resources, yamuna water agreement, environmental protection, biodiversity, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved