जयपुर। नगर निगम हैरिटेज ने जयपुर शहर को प्रदूषण मुक्त बनाने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए नगर निगम हैरिटेज क्षेत्र में अब इलेक्ट्रिक हूपर चलाए जाएंगे, ताकि शहर का प्रदूषण कम किया जा सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करने वाली बीवीजी कंपनी के जोन प्रभारी मनीष जैन ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर चारदीवारी क्षेत्र में इलेक्ट्रिक हूपर चलाए जाएंगे। शहर के किशनपोल जोन के वार्ड नंबर 71 में इसकी शुरूआत कर दी गई है। यहां तीन पहिये के इलेक्ट्रिक हूपर से घर-घर में कचरा संग्रहण किया जा रहा है। इसके अलावा 60 और इलेक्टिक हूपर मंगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रिक हूपर को एक बार चार्ज करने पर यह 100 किमी तक चलाया जा सकता है।
भाजपा का मिशन दक्षिण भारत - पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा ने संभाला मोर्चा
गोवा देश की स्टार्टअप सफलता की कहानी में योगदान देने के लिए तैयार: सीएम सावंत
दिल्ली पुलिस आयुक्त के नाम पर वकील को धमकी देने वाले व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
Daily Horoscope