• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हाथोज में स्टेडियम औऱ झोटवाड़ा में सैटेलाइट अस्पताल बनाने की कोशिशः राज्यवर्धन राठौड़

Efforts are being made to build a stadium in Hathoj and a satellite hospital in Jhotwara: Rajyavardhan Rathore - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने नगरीय विकास, आवासन एवं स्वायत्त शासन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) झाबर सिंह खर्रा की उपस्थिति में जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंनेे विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति के बारे में जानकारी ली और सकारात्मक विचार विमर्श किया। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहाकि हम सभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में जनाकांक्षाओं को पूर्ण करते हुए राजस्थान के सतत-समग्र विकास के लिए पूर्णत: संकल्पित हैं। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि हम सभी जनप्रतिनिधि, जयपुर विकास प्राधिकरण, नगर निगम और एनएचएआई समन्वय स्थापित कर योजनाबद्ध तरीके से जयपुर समेत संपूर्ण राजस्थान को विकसित करने हेतु संकल्पित हैं। बैठक में हाथोज में खेल स्टेडियम की स्थापना और झोटवाड़ा में सैटेलाइट हॉस्पिटल का निर्माण, योजनाबद्ध तरीके जलभराव की समस्या का समाधान, सड़कों का निर्माण, सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य समेत कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Efforts are being made to build a stadium in Hathoj and a satellite hospital in Jhotwara: Rajyavardhan Rathore
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, colonel rajyavardhan rathore, cabinet minister, bjp mla, jhotwara, jaipur development authority, minister of state, urban development, housing, self-governance, jhabar singh kharra, big breaking, breaking news, trending news, political news, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved