जयपुर। ग्रामीण विकास विभाग के शासन सचिव कृष्ण कुणाल की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) से संबंधित सभी विभागों की कन्वर्जेंस बैठक आयोजित हुई। बैठक में राजीविका की विभिन्न गतिविधियों एवं विभिन्न विभागों की योजनाओं के बीच प्रभावी समन्वय के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय एवं आजीविका के अवसर बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में राज्य के 25 लाख लखपति दीदी के लक्ष्य की दिशा में सम्बन्धित विभागों के साथ प्रभावी कन्वर्जेंस के माध्यम से 6,78,461 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित करने के रोडमैप पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। कुणाल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का लाभ राजीविका से जुड़ी महिलाओं और उनके स्वयं सहायता समूहों तक प्रभावी एवं समयबद्ध रूप से पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय के साथ कार्य किया जाए।
कृषि एवं पशुपालन गतिविधियों से आजीविका संवर्धन
बैठक में कृषि विभाग से संबंधित कन्वर्जन्स के अंतर्गत नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग में 2,666 कृषि सखियों की सहभागिता, नमो ड्रोन दीदी योजना के तहत 50 ड्रोन दीदियों के प्रशिक्षण, राजस्थान स्टेट सीड कॉरपोरेशन के साथ 10 एफपीओ के माध्यम से प्रमाणित बीज उत्पादन तथा मसाला एवं मिलेट आधारित उद्यमों के प्रशिक्षण पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही राजीविका एफपीओ के माध्यम से बीज, उर्वरक एवं कीटनाशकों की आपूर्ति तथा जैविक खेती के प्रमाणीकरण को प्रोत्साहित करने के प्रस्ताव पर भी विचार हुआ। पशुपालन क्षेत्र में पशु सखियों को मंगल पशु बीमा योजना से जोड़ने, ए-हेल्प प्रशिक्षण में तेजी लाने, स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित मिल्क कलेक्शन सेंटर, बकरी एवं ऊंट आधारित वैल्यू चेन तथा मत्स्य उत्पादक समूहों के विस्तार पर भी चर्चा की गई। कुणाल ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को इन सभी गतिविधियों को प्रभावी ढंग से लागू करने और प्रशिक्षण, तकनीकी सहयोग, प्रमाणन, खरीद एवं बाजार उपलब्ध कराने की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि राजीविका की महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
राजसखी उत्पादों के लिए संस्थागत खरीद और व्यापक बाजार उपलब्ध कराने पर जोर
बैठक में सहकारिता, देवस्थान एवं पर्यटन विभागों के साथ कन्वर्जन्स के माध्यम से राजीविका के उत्पादों के लिए स्थायी बाजार उपलब्ध कराने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। सहकारिता विभाग के उपहार स्टोर्स में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री, राजसखी एवं सहकारी विभाग/कॉनफेड की को-ब्रांडिंग तथा राजफेड के माध्यम से मसाले, दालें, जीरा, धनिया, इसबगोल एवं मिलेट उत्पादों की खरीद पर विचार किया गया। देवस्थान विभाग के अंतर्गत मंदिरों से फूल एकत्र कर अगरबत्ती, गुलाल एवं अन्य पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने, मंदिरों में राजसखी आउटलेट स्थापित करने तथा धर्मशालाओं में स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की संस्थागत खरीद का प्रस्ताव भी चर्चा में रहा। पर्यटन विभाग के अंतर्गत पर्यटन स्थलों पर राजसखी स्टोर-कैफे, पर्यटन होटलों में उत्पादों की खरीद, पर्यटन सखियों की तैनाती, प्रमुख मेलों में स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता तथा ब्लू पॉटरी, कशीदाकारी, टाई-डाई, ब्लॉक प्रिंटिंग एवं कोटा डोरिया जैसे शिल्पों के क्लस्टर विकसित करने पर भी चर्चा हुई। कुणाल ने संबंधित अधिकारियों को इन प्रस्तावों पर प्रभावी रूप से विचार कर राजीविका बहनों एवं उनके समूहों को व्यापक बाजार और नियमित मांग उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
शिक्षा, गृह, जनजाति, पंचायती राज एवं उद्योग विभागों से अवसर बढ़ाने पर चर्चा
कृष्ण कुणाल ने शिक्षा, गृह, जनजाति क्षेत्र विकास, पंचायती राज, महिला एवं बाल सशक्तीकरण, उद्योग तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभागों के साथ कन्वर्जन्स के बिंदुओं पर भी विस्तार से चर्चा की। शिक्षा विभाग के विद्यालयों, छात्रावासों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में खाद्य सामग्री, लिनेन, साबुन, स्टेशनरी आदि की आपूर्ति; गृह विभाग के पुलिस अकादमी एवं प्रशिक्षण केंद्रों में राजीविका कैंटीन तथा स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की आपूर्ति; जनजाति क्षेत्र विकास विभाग के 541 छात्रावासों में संस्थागत खरीद एवं 517 वन धन विकास केंद्रों को राजीविका द्वारा मेंटरिंग; पंचायती राज विभाग में 623 श्री अन्नपूर्णा रसोइयों, सोलर दीदियों, स्वच्छता सखियों एवं बर्तन बैंक के विस्तार पर विचार किया गया। महिला एवं बाल सशक्तीकरण विभाग के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित सैनिटरी नैपकिन की आपूर्ति बढ़ाने तथा उद्योग विभाग के अंतर्गत RAMP प्रशिक्षण, उद्यम पंजीकरण, ऋण सुविधा, मेले-प्रदर्शनियों, बायर-सेलर मीट एवं बाजार संपर्क को मजबूत करने के बिंदुओं पर भी चर्चा हुई। कुणाल ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन योजनाओं में राजीविका स्वयं सहायता समूहों की अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित करते हुए उन्हें रोजगार एवं आय के स्थायी अवसर उपलब्ध कराए जाएं।
स्वास्थ्य, जल एवं ऊर्जा क्षेत्र में नई भूमिकाओं से महिला सशक्तीकरण
बैठक में सार्वजनिक स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, जल संसाधन विभाग तथा ऊर्जा विभाग से संबंधित कन्वर्जन्स प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को जल सखी के रूप में बिलिंग, मीटर रीडिंग, घरेलू सर्वेक्षण एवं जल गुणवत्ता निगरानी से जोड़ने, अस्पतालों में राजीविका कैंटीन, स्वास्थ्य सखी, लॉन्ड्री एवं जनरल स्टोर, योग सत्र तथा प्रशिक्षित महिला सदस्यों को अस्पताल आधारित बेबीसिटिंग सेवाओं से जोड़ने के प्रस्ताव पर विचार हुआ। जल संसाधन विभाग के साथ कन्वर्जन्स के माध्यम से 24 जिलों के 1,000 गांवों में 10,000 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को लखपति दीदी के रूप में विकसित करने तथा फल, सब्जी एवं मसाला फसलों के प्रदर्शन के माध्यम से आजीविका सृजन पर चर्चा की गई। ऊर्जा विभाग के अंतर्गत 25,000 सोलर दीदियों की पहचान तथा सोलर प्लेट एवं पैनल के रखरखाव और नियमित संचालन में उनकी सहभागिता पर भी मंथन हुआ। कुणाल ने संबंधित अधिकारियों को इन सभी कन्वर्जन्स गतिविधियों को कुशलतापूर्वक लागू करने के निर्देश दिए। बैठक में राज्य मिशन निदेशक, राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद (राजीविका) प्रियंका गोस्वामी भी उपस्थित रहीं। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कन्वर्जन्स के लिए आवश्यक समन्वय एवं कार्यवाही सुनिश्चित करने के महत्वपूर्ण निर्देश दिए, ताकि विभागीय योजनाओं का वास्तविक लाभ राजीविका की बहनों एवं उनके स्वयं सहायता समूहों तक समयबद्ध रूप से पहुंच सके। बैठक में सभी संबंधित विभागों के आला अधिकारी उपस्थित रहे।
हाकिनी मुद्रा: तनाव और चिंता से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये 'ब्रेन पावर मुद्रा'
जयपुर में श्री गुरु नानक देव जी का 557वां जयंती महोत्सव, 24 नवंबर को निकलेगी शोभायात्रा
श्री अमर हरी सीतल धाम में कार्तिक मासोत्सव की धूम, 24 नवंबर को मनेगा श्री गुरुनानक देव जी का 557वाँ जन्मोत्सव
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
नवाजुद्दीन पर दीया मिर्जा का फूटा गुस्सा, यूजर्स ने कहा- नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
एकता आर कपूर, अमर बुटाला और साजिद खान की ‘हीरो की हॉरॉरोइन’ 5 फरवरी 2027 को सिनेमाघरों में देगी दस्तक!
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
17 नवंबर का पंचांग: मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के बाद कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे चंद्र देव, शाम 5:09 बजे से 6:55 बजे तक अमृतकाल
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
13 दिन में 1,483 करोड़ रुपये की कमाई, IMDb पर द ओडिसी से आगे निकली ‘रामायण
गणेश आचार्य की गणेश: डस्ट टू स्टारडस्ट की एक और उपलब्धि! बिना किसी कट या बदलाव के मिला U सर्टिफिकेट
चंपावत का प्राचीन बालेश्वर मंदिर, जहां शिव के दर्शन के साथ मिलता है इतिहास का अनुभव
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
सिर्फ 9 दिन बाद सिनेमाघरों में दस्तक देगी मैसा, नए पोस्टर में दिखा बाप-बेटी का अनमोल रिश्ता
पीएम मोदी की प्रिंस विलियम और प्रिंसेस केट से मुलाकात, 'अर्थशॉट प्राइज' के प्रयासों की सराहना की

कनाडा-अमेरिका व्यापार समझौते पर आगे बढ़ी बातचीत, शेन्जेन में मिले कार्नी और ट्रंप

होर्मुज स्ट्रेट के पास तेल टैंकर 'एमटी नेविग-8 मेसी' पर हमला, तीन भारतीय नाविक सुरक्षित
आज का राशिफल: अक्षय नवमी पर 4 राशियों को लाभ के संकेत
मां के हाथ के सिले गाउन से मिस यूनिवर्स तक, ऐसा रहा है सुष्मिता सेन का सफर
जब प्रियंका चोपड़ा ने अभिषेक बच्चन के फोन से एक अभिनेत्री को मैसेज किया
जैकी श्रॉफ ने मनाया 'कहीं प्यार ना हो जाए' के 26 साल, शेयर किया स्पेशल वीडियो
छठी मैया' गीत का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात, मुंबई में छठ पूजा मनाकर बेहद खुश हूं : तमन्ना भाटिया
दीपिका पादुकोण के माता-पिता से मुलाकात के लिए खास तैयारी, जब रणवीर सिंह ने बताया था राज
सोनिया-राजीव पर ट्रोलिंग पर भड़कीं सोनाक्षी, कहा- पति और पत्नी का प्यार गलत कैसे हुआ?
शिल्पा शेट्टी ने बॉल एक्सरसाइज से दिया मंडे मोटिवेशन, बताया दिमाग और शरीर के लिए इसके फायदे
'ओम' के लिए साई पल्लवी ने कटवा दिए अपने लंबे बाल, मां ने देखा नया लुक तो काट दिया फोन
धरती को बचाना हम सभी की जिम्मेदारी, छोटी-छोटी कोशिशें भी ला सकती हैं बड़ा बदलाव : रकुल प्रीत सिंह
रोज पांच मिनट करें चक्की चालनासन, पाचन मजबूत और कमर भी होगी लचीली
ग्रीस में छुट्टियों का लुत्फ उठा रहे सैफ-करीना, सनसेट के सामने दिया रोमांटिक पोज
विश्व मधुमेह दिवस: क्या है डायबिटीज, युवाओं में क्यों बढ़ रहे इसके मामले; आयुर्वेद में बताए गए हैं निदान
'राजकुमार राव की जगह मनोज बाजपेयी होते तो किरदार में दम आ जाता', 'प्रहार' पर दर्शकों ने दिया ऐसा रिव्यू
शरीर की ऊर्जा को जाग्रत करते हैं ये 4 बंध, रोज अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे
दीपावली पर क्यों खास है पद्मावती अम्मावारी मंदिर का दर्शन? जानिए 'सारे' की परंपरा और आस्था
दुनिया का इकलौता मंदिर जहां हनुमान जी के 9 रूप और 12 लीलाओं के दर्शन, चिट्ठी लिखने से पूरी होती है मन्नत
रीढ़ को लचीला और तनाव को दूर करता है मार्जरीआसन-बिटिलासन, जानें इसके फायदे
शरीर के साथ मन का भी अभ्यास : योग में धारणा और ध्यान से मिलता है मानसिक संतुलन और आत्मिक शांति
गलत खान-पान बिगाड़ रहा है सेहत, पवनमुक्तासन से पाएं तुरंत राहत
मन को शांत और एकाग्र करना है, रोज करें त्राटक, दूर होगी अनिद्रा और तनाव की समस्या
क्या आप भी योग करते समय शरीर पर डालते हैं जरूरत से ज्यादा जोर? आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
अर्चना पूरन सिंह ने कॉमेडी का असली नियम बताया, कहा- साथी कलाकार को बेहतर बनाना जरूरी
लारा दत्ता ने मां के अल्जाइमर से जूझने का किया जिक्र, बोलीं, 'इसे बढ़ती उम्र की बीमारी समझकर नजरअंदाज न करें'
शरीर और दिमाग के लिए फायदेमंद रोना, तनाव घटाने से लेकर आंखों की सफाई तक, जानें आंसुओं के फायदे
जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा
चेहरे की चमक से लेकर बालों की मजबूती तक, बादाम का तेल है कुदरती ब्यूटी टॉनिक
रोज करें गोमुखासन, कंधे-पीठ के दर्द से मिलेगी राहत, फेफड़े होंगे मजबूत
सर्दी-जुकाम से लेकर डायबिटीज तक, कपालभाति के इन 3 प्रकारों से मिलेगी राहत
रोज करें उत्थित पद्मासन, हाथों से लेकर कोर तक मिलेगी जबरदस्त ताकत
योग में जल्दबाजी नहीं, नियमित अभ्यास है जरूरी, आयुष मंत्रालय ने बताए सिद्धांत
ग्रीस में परिवार संग छुट्टियां मना रहे रजनीकांत, सौंदर्या ने शेयर की खास तस्वीरें
'इंडस्ट्री ने दोनों हाथ फैलाकर अपनाया', खराब सेहत से जूझ रहे शरद कपूर ने किया खुलासा
कुमार सानू ने बताया क्यों हैं वे 'मेलोडी किंग', बोले- गाना गाते वक्त खुद को समझता हूं हीरो
पिंच मयूरासन: कंधे-गर्दन के दर्द और तनाव से पाना है छुटकारा, तो रोज करें ये आसन
मिर्गी का दौरा पड़ते ही न हों परेशान, आपकी ये छोटी-सी समझदारी बचा सकती है मरीज की जान
क्या 'शराबी' में सच में नशे में थे बिग बी? अमिताभ बच्चन ने केबीसी में खोला बड़ा राज
'इंडियन आइडल' के मंच पर भावुक हुईं उर्मिला मतोंडकर, हिंदी सिनेमा और संगीत की सराहना की
रोज सिर्फ 5 मिनट करें हलासन, कमर दर्द और पेट की चर्बी से मिलेगा छुटकारा
रोज 5 मिनट करें अर्ध तितली आसन, कूल्हे-पेल्विक में बढ़ेगा ब्लड फ्लो, मिलेंगे ये फायदे
देखें आज 19/11/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope