• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बालिकाओं को करें शिक्षित, समाज का हो उत्थान — पशुपालन एवं गोपालन मंत्री

Educate girls, society should be uplifted – Minister of Animal Husbandry and Cow Husbandry - Jaipur News in Hindi

- प्रजापति समाज विकास समिति में धर्मशाला का किया गया शिलान्यास जयपुर । पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत ने कहा है कि वर्तमान समय शिक्षा और विज्ञान का है, जो समाज अपने बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देगा, वही आगे बढेगा। कैबिनेट मंत्री कुमावत गुरुवार को चूरू जिले के राजगढ़ मुख्यालय पर प्रजापत समाज विकास समिति की धर्मशाला के शिलान्यास समारोह को संबोधित कर रहे थे। मंत्री कुमावत ने कहा कि मेहनत की कमाई परोपकार के कार्यों में लगाना पुण्य का काम है। हम सभी के सहयोग से विकास कार्यों को गति मिलेगी और विकसित भारत के संकल्प को गति मिलेगी।
उन्होंने कहा कि सामाजिक ढांचे और समाज के विकास के लिए समय की मांग के अनुसार शिक्षा के मार्ग को सुदृढ़ करना होगा। इसके लिए समाज में पर्याप्त जागरूकता लाते हुए बालिकाओं को शिक्षित करें ताकि समाज का उत्थान हो सके। इसी के साथ केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं में पर्याप्त लाभ उठाते हुए सामाजिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को सुनिश्चित करें।
उन्होंने कहा कि सामाजिक उत्थान में महिलाओं की भागीदारी अहम है। महिलाओं की भागीदारी शासन प्रशासन में भी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नया वंदन विधेयक लाकर महिलाओं के लिए लोकसभा व विधानसभा में 33 प्रतिशत सीटें आरक्षित की हैं।
शिल्प एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष एवं सूरतगढ़ विधायक डूंगर राम गैदर ने कहा कि शिक्षा सामाजिक उत्थान में सबसे अहम भूमिका निभाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Educate girls, society should be uplifted – Minister of Animal Husbandry and Cow Husbandry
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: educate girls, society should be uplifted, – minister of animal husbandry and cow husbandry, jaipur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved