जयपुर। राजस्थान के कई जिलों में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। इनमें सूबे के सीकर, अलवर, भरतपुर और आसपास के शहरों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। लोग दहशत में घरों से बाहर आ गए। खबरों के अनुसार भूकंप की तीव्रता 5.11 मापी गई है, जिसका केंद्र पाकिस्तान में सिबी से 46 किमी दूर था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
फिलहाल जान-माल के कोई नुकसान की खबर नहींं है। बताना चाहते है कि भूकंप का असर भारत और पाकिस्तान के अलावा ईरान और अफगानिस्तान तक रहा। राजस्थान में सुबह करीब 5.30 बजे सात सेकंड तक झटके महसूस किए गए। कुछ घरों में दरारें आई हैं।
गौरतलब है कि शनिवार को निकोबार महाद्वीप में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई थी। इससे पहले बीती 20 फरवरी को देश के कई हिस्सों में भूकंप का कंपन महसूस किया गया। राजधानी दिल्ली के साथ ही महाराष्ट्र में भी हल्की तीव्रता के झटके आए थे। महाराष्ट्र के पालघर में सुबह 10 बजकर 14 मिनिट में पहला झटका महसूस किया गया था, जिसकी तीव्रता 2.9 थी।
लोकसभा चुनाव 2024: 3 बजे तक बिहार में 39.73%,J&K में 57.09% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 68.35% मतदान
त्वरित विश्लेषण - राजस्थान में 12 लोकसभा सीटों पर हो रहे चुनावों में बीजेपी-कांग्रेस में क्या कांटे की टक्कर है या बीजेपी को बढ़त मिल रही है...यहां पढ़िए
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope