जयपुर। वैशाली नगर थाना परिसर में रविवार दोपहर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगाने वाली दुष्कर्म पीडि़ता की इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में आक्रोश व्याप्त हो गया। मामले में डीसीपी ने थानाधिकारी संजय गोदारा को दोषी नहींं माना है। अब तक की जांच में मिले साक्ष्य महिला के खिलाफ होना बताया गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
डीसीपी (वेस्ट) विकास शर्मा ने बताया कि बेनाड झोटवाडा निवासी 35 वर्षीय दुष्कर्म पीडि़ता की आग से झूलसी अवस्था में इलाज के दौरान सोमवार सुबह मौत हो गई। महिला की मौत के बाद उसके परिजनों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। महिला का सवाई मानसिंह अस्पताल के बर्न वार्ड में उपचार चल रहा था। महिला आग से करीब अस्सी प्रतिशत झुलस गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
नहीं मिला सबूत
डीसीपी विकास ने बताया कि महिला की दर्ज रिपोर्ट पर एसएसओ संजय गोदारा जांच कर रहे थे। रिपोर्ट के अनुसार, आरोपित के साथ वह खुद स्वयं की इच्छा से नैनिताल, अजमेर, उदयपुर व दिल्ली आदि जगह घूमने गई। इस दौरान उसका 13 वर्षीय बेटा भी साथ रहा।
ऑनलाइन बुक कराए होटलों में भी पूछताछ करने पर आरोपित के खिलाफ किसी प्रकार का सबूत पुलिस को नहीं मिला। पीडि़ता का पति से भी तलाक का मामला चल रहा था। गत अप्रैल माह में आरोपित युवक की सगाई तय हो गई थी। पीडि़ता ने ही उसकी सगाई तुडवाई। अब तक की जांच में साक्ष्य महिला के खिलाफ होने पर थानाधिकारी के खिलाफ का प्रश्न ही नहीं उठता। हालांकि पुलिस दुष्कर्म के मामले की जाचं कर रही है। अगर किसी रूप में आरोपित दोषी पाया जाता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।
ये था मामला
गत 5 जून को शेखावटी सीकर निवासी पति के भतीजे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था। आरोप है कि अक्टूबर 2015 में नशीली कोल्डड्रिंक पिलाकर पीडि़ता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील क्लिपिंग बना ली। जिसके जरिए ब्लेकमेल कर उसके साथ देहशोषण करने लगा। आरोपित ने ब्लेकमेलिंग कर उससे रुपए भी हड़पे। पिछले डेढ माह बीतने के बाद भी आरोपित की गिर तार नहीं हुई। अपनी रिपोर्ट पर कार्रवाई की मांग को लेकर रविवार दोपहर पीडि़ता वैशाली नगर थाने पहुंची। वहां पीडि़ता ने थाना परिसर में खुद को आग लगा ली।
झारखंड के पलामू में महिला ने तीन बच्चों के साथ की खुदकुशी, रेलवे ट्रैक पर मिले शव
अलीगढ़ : माता-पिता की हत्या के आरोप में एक गिरफ्तार
ठग किरण पटेल की पत्नी बंगले पर अवैध रूप से कब्जा करने के आरोप में गिरफ्तार
Daily Horoscope