• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ईरान-इजरायल तनाव का असर, जयपुर एयरपोर्ट पर दुबई की उड़ानें रद्द

Dubai flights cancelled at Jaipur airport due to Iran-Israel tensions - Jaipur News in Hindi

जयपुर। मिडिल ईस्ट में बढ़ते ईरान-इजरायल सैन्य तनाव का असर रविवार को राजस्थान की राजधानी जयपुर में भी देखने को मिला। सुरक्षा कारणों और अंतरराष्ट्रीय एयरस्पेस में अनिश्चितता के चलते जयपुर अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई के लिए संचालित कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, दुबई से जयपुर आने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट SG58 को कैंसिल कर दिया गया। वहीं जयपुर से दुबई जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX195 (सुबह 8:20 बजे) और स्पाइसजेट की फ्लाइट SG57 (सुबह 9:40 बजे) भी रद्द कर दी गईं। उड़ानों के अचानक रद्द होने से सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर फंस गए। एयरपोर्ट प्रशासन ने एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से अपील की है कि वे एयरपोर्ट आने से पहले संबंधित एयरलाइन की वेबसाइट या कस्टमर केयर से फ्लाइट स्टेटस की पुष्टि अवश्य करें।
स्थिति को संभालने के लिए एयरपोर्ट प्रबंधन ने अतिरिक्त बैठने की व्यवस्था, पेयजल और रिफ्रेशमेंट की सुविधा उपलब्ध कराई है। टर्मिनल पर हेल्प डेस्क भी बनाए गए हैं, जहां एयरलाइन स्टाफ यात्रियों की सहायता कर रहा है।
अधिकारियों के मुताबिक, हालात सामान्य होने तक उड़ानों की स्थिति में बदलाव संभव है और यात्रियों को नियमित अपडेट लेते रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dubai flights cancelled at Jaipur airport due to Iran-Israel tensions
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iran israel conflict, jaipur international airport, dubai flights cancelled, spicejet sg58, air india express ix195, flight advisory india, middle east airspace, rajasthan aviation news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved