इस मौके पर उन्होंने राजगढ़ सीएचसी में सोनोग्राफी मशीन की व्यवस्था
करने तथा रिक्त पड़े पदों पर जल्दी ही चिकित्सक लगाने का आश्वासन दिया।
उन्होंने नगरपालिका सभापति रजिया, उपाध्यक्ष ललिता देवी एवं नवनिर्वाचित
पार्षदों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उम्मीद जताई कि नगरपालिका का यह
कार्यकाल शहर के विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
इस अवसर पर
क्षेत्रीय विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया ने कहा कि राजगढ़ शहर में पीने के पानी
की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए 47 करोड़ रुपए की योजनाओं का प्रस्ताव
बनाकर राज्य सरकार को भेज दिया गया है। रेलवे लाईन अण्डर पास स्वीकृत हो
गया है जिसके निर्माण से शहरवासियों को काफी सुविधा मिलेगी। शहर में आवारा
पशुओं से निजात, कचरा निस्तारण, रोशनी की बेहतर व्यवस्था और ड्रेनेज सिस्टम
को बेहतर बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि
राजगढ़ पालिका अध्यक्ष के नेतृत्व में राजगढ़ शहर विकास की प्रतिमान छुएगा।
उन्होंने क्षेत्र की समस्याओं पर संवेदनशीलता दिखाने के लिए प्रभारी
मंत्री डॉ. गर्ग की सराहना की।
इस दौरान प्रभारी मंत्री ने राजगढ़ शहर
एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोगों की समस्याएं भी सुनी। कार्यक्रम के दौरान
द्रोणाचार्य आवार्डी वीरेन्द्र पूनिया, पूर्व प्रधान निर्मला सिंघल, सतीश
पूनिया ने विचार व्यक्त किए।
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक त्रिपुरा में 53.04% मतदान
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope