• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

देश को मजबूत करने के लिए करें काम : डाॅ. सतीश पूनिया

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने रविवार को सिटी पैलेस में ‘‘नचिकेता गुरूकुल यूथ फाउण्डेशन’’ द्वारा संचालित ‘‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’’ के कार्यक्रम में युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण है। युवाओं के प्रेरणास्त्रोत स्वामी विवेकानन्द ने युवाओं को सम्बोधित करते हुए कहा था कि असली युवा वहीं है जो राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्य को समझें। युवाओं की गति नदी के समान निरंतर आगे चलती रहनी चाहिए। आज भारत में कुछ विपक्षी राजनीतिक दल युवाओं में ऐसी सोच पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं, जो देश की गति को अवरूद्ध कर रही है। उन्होंने युवाओं को आगाह करते हुए कहा कि कुछ देश विरोधी शक्तियां राष्ट्र निर्माण की जगह उसके टुकड़े-टुकड़े करने की बात करती है। युवा इनके मनसूबों को समझें और ऐसी शक्तियों से दूर रहें। इसलिए मैं समस्त युवाओं को कहना चाहता हूं कि आपको उस विचारधारा के साथ चलना है जो भारत को सम्पूर्ण विश्व में सशक्त राष्ट्र बनाएं ना कि उसके टुकड़े-टुकड़े करने की बात करें।


आज स्वामी विवेकानन्द की जयंती है। इसलिए यह दिन ‘‘युवा दिवस’’ के रूप में मनाया जाता है। सन् 1893 में शिकागो में हुए ‘‘विश्व धर्म सम्मेलन’’ में स्वामी विवेकानन्द ने पूरी दुनिया को भगवा का वास्तविक अर्थ बताया। यह रंग त्याग, तपस्या, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इसलिए भारत के संन्यासी भगवा धारण कर सम्पूर्ण विश्व को शान्ति का पाठ पढ़ाते हैं। भगवान बुद्ध भी इसके उदाहरण हैं।


डाॅ. पूनिया ने कहा कि ‘‘नचिकेता गुरूकुल यूथ फाउण्डेशन’’ में जो गुरूकुल शब्द है वो बड़ा ही पवित्र है। प्राचीन भारत में हजारों गुरूकुलों में राष्ट्र निर्माण की शिक्षा दी जाती थी। मुझे प्रसन्नता है कि यही परम्परा विकसित करने में आपका फाउण्डेशन सहयोग कर रहा है। प्राचीनकाल में जब गुरुकुल में विद्यार्थी पढ़ने जाते थे, तब उनमें अमीर-गरीब का भेद नहीं किया जाता था। इतिहास गवाह है कि श्रीकृष्ण और सुदामा एक ही गुरुकुल से पढ़े हैं वैसी ही परम्परा आपका फाउण्डेशन प्रारम्भ कर रहा है। यह बहुत ही गर्व वाली बात है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Satish punia said, Work to strengthen the country
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan, bharatiya janata party, bjp state president dr satish poonia, satish poonia, nachiketa gurukul youth foundation, swami vivekananda jayanti, citizenship amendment act, caa, makar sankranti, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved