• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

पंचायत चुनावों की घोषणा आधी-अधूरी, सरकार ने हार के डर से किया षड्यंत्र: डाॅ. सतीश पूनिया

जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. सतीश पूनिया ने पंचायत चुनाव की घोषणा पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस सरकार के दबाव में आकर चुनाव की घोषणा की है। पंचायत चुनाव के इतिहास में पहली बार हुआ है कि पंच-सरपंच के चुनाव की तिथि घोषित हो गई और पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्यों के चुनाव का कोई अता-पता ही नहीं है।

डाॅ. पूनिया ने कहा कि कांग्रेस की डरी हुई सरकार चुनाव की तिथि को आगे बढ़ाना चाहती है। उसके लिए वो कोर्ट का सहारा लेना चाहती है। उच्चतम न्यायालय में अभी अवकाश चल रहा है, इसलिए सरकार को समय देने के लिए चुनाव आयोग ने इस तरह की आधी-अधूरी घोषणा की है। डाॅ. पूनिया ने कहा कि हालांकि चुनाव आयोग स्वतंत्र निकाय माना जरूर जाता है, लेकिन षड्यंत्र के आधार पर कांग्रेस सरकार काम कर रही है, वह प्रदेश की जनता के साथ धोखा है। इस घोषणा में सरकार की रणनीति की छाया स्पष्ट दिखती है। हो सकता है कानूनी बाध्यता के चलते चुनाव की तिथि घोषित की हो, लेकिन सरकार अभी भी चुनाव को लेकर भ्रम एवं असंमजस में है।
डाॅ. पूनिया ने कहा कि पंचायतीराज संस्था के चुनाव पंचायत समिति के सदस्य, जिला परिषद के सदस्यों के निर्वाचन के बाद दुसरे दिन हो जाते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो रहा। जो कि सरकार का बड़ा षड्यंत्र है। इससे पहले भी निकाय चुनावों में इस तरह का षड्यंत्र रचकर विशेष तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में लिपापोती करके अपना फिगर बढ़ा लिया था, लेकिन इस चुनाव में गहलोत सरकार के खिलाफ प्रदेश की जनता में आक्रोश है और प्रदेश के विकास कार्य विज्ञापन व कागजों में ही दिखाई दे रहे हैं, धरातल पर प्रदेश के विकास को ग्रहण लगा हुआ है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, किसानों, बेरोजगारों और बिजली आदि के अनेक मुद्दों को लेकर जनता में आक्रोश व्याप्त है। इस जन आक्रोश से बचने के लिए सरकार ने यह रास्ता निकाला है। इसके अलावा कानूनी बाध्यता पूरी हो जाए और चुनाव भी पूरे तरीके से सम्पन्न नहीं हो, यह भविष्य के गर्भ में है। इसे देखते हुये आगे के चुनाव की घोषणा की है।
डाॅ. पूनिया ने बताया कि यह चुनाव सरपंच के चुनाव चिह्न पर नहीं होते, लेकिन आमतौर पर राजनैतिक पार्टी के कार्यकर्ता ही चुनाव लड़ते हैं। इसमें सरकार की यह नीयत है कि सरपंचों का निर्वाचन होने के बाद सरपंच की निष्ठा को प्रशासनिक तंत्र के माध्यम से आगामी चुनाव प्रचार के लिए काम में लिया जाए। मुझे लगता है कि जिस रूप में चुनाव की घोषणा की गई है, वह आधी-अधूरी और एक षड्यंत्र का हिस्सा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Satish punia said, Panchayat elections announced half-hearted, the government conspired for fear of defeat
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, bharatiya janata party, state president dr satish poonia, satish poonia, panchayat election, panchayat election 2020, congress government, chief minister ashok gehlot, jaipur news, rajasthan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved