• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉ. चन्द्रभान ने केन्द्र सरकार से की बीसूका की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने की मांग

Dr. Chandrabhan demanded the Central Government to release the national ranking of Bisuka - Jaipur News in Hindi

जयपुर, । राजस्थान में बीस सूत्रीय कार्यक्रम का बेहतरीन क्रियान्वयन हो रहा है। सभी बिन्दुओं में ना केवल लक्ष्य निर्धारित अवधि में हासिल किया गया बल्कि कई बिन्दुओं में तो तय लक्ष्य से भी कही अधिक प्रदर्शन किया गया है। यही कारण है कि बीसूका कार्यक्रम के क्रियान्वयन में राजस्थान देश में अव्वल राज्य है। यह कहना है बीसूका उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान का।

सोमवार को जिला परिषद सभागार में जिला स्तर पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ। बीसूका उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में प्रत्येक बिन्दु की संबंधित विभाग के अधिकारी से प्रगति रिपोर्ट पर चर्चा की गई। बैठक में डॉ. चन्द्रभान ने अधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा पात्र लोगों तक योजनाओं का फायदा पहुंचाने के निर्देश दिये। बैठक में डॉ. चन्द्रभान ने कहा कि बीसूका गरीबी हटाने, कमजोर तबके के आर्थिक उत्थान एवं इनके आर्थिक शोषण को रोकने का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का क्रियान्वयन पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ प्रभावशाली तरीके से राजस्थान में लागू करने के प्रयास किये जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि समाज के अंतिम तबके को भी विकास की मुख्यधारा में जोड़ा जाए। इसी सपने को साकार करने में बीस सूत्रीय कार्यक्रम अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। बैठक में बीसूका उपाध्यक्ष ने केन्द्र सरकार से बीसूका की राष्ट्रीय रैंकिंग जारी करने की मांग भी दोहराई।

फ्लैगशिप योजनाओं के क्रियान्वयन की भी की समीक्षा
बीस सूत्री कार्यक्रम उपाध्यक्ष डॉ. चन्द्रभान ने जिलाधिकारियों से कहा कि वे राज्य सरकार की मंशानुसार फ्लैगशिप योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद एवं पात्र व्यक्ति को दिलाए। उन्होंने मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के पंजीयन एवं भुगतान की स्थिति, मुख्यमंत्री निःशुल्क दवा एवं जांच योजना, मुख्यमंत्री की घोषणाओं की क्रियान्विति की प्रगति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, पालनहार योजना, मुख्यमंत्री लघु प्रोत्साहन योजना, काली बाई भील मेधावी स्कूटी, देवनारायण स्कूटी, किसान मित्र ऊर्जा योजना, जल जीवन मिशन, वृहद पेयजल परियोजना, इन्दिरा गांधी शहरी क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना एवं इन्दिरा रसोई की जानकारी लेकर आवश्यक निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Dr. Chandrabhan demanded the Central Government to release the national ranking of Bisuka
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dr chandrabhan, central government, national ranking of bisuka, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved