• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डॉक्टर्स-डे : बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा राज्यस्तरीय सम्मान समारोह

Doctors Day : State-level honors ceremony in Birla Auditorium - Jaipur News in Hindi

जयपुर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री कालीचरण सराफ के मुख्य आतिथ्य में डॉक्टर्स-डे (1 जुलाई) के अवसर पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल की ओर से एक जुलाई को बिड़ला ऑडिटोरियम में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में चिकित्सकों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाएगा। राजस्थान मेडिकल काउंसिल के रजिस्ट्रार डॉ. जगदीश मोदी ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खंडेला करेंगे। प्रमुख शासन सचिव वीनू गुप्ता चिकित्सा एवं स्वास्थ्य एवं शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा आनंद कुमार कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि होंगे। मोदी ने बताया कि समारोह में ग्रामीण चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा, शहरी चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा, यंग मेडिकल अचीवर अवॉर्ड, एक्सीलेंस इन मेडिकल एज्युेकशन, रिसर्च, मैनेजमेंट, एक्सीलेंस इन टेरेटरी हॉस्पिटल मैनेजमेंट, एक्सीलेंस इन प्राइवेट मेडिकल सर्विसेज, एक्जेंप्लरी वर्क इन सीनियर डॉक्टर, मेडिको लीगल एवं बेस्ट डॉक्टर फोर डायग्नोस्टिक एंड इमेजिंग सर्विस सेंटर की श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि काउंसिल में वर्तमान में पंजीकृत कुल 41 हजार चिकित्सकों में 16 हजार 14 पीजी, 585 सुपरस्पेशियलिटी एवं 392 डीएनबी चिकित्सक शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Doctors Day : State-level honors ceremony in Birla Auditorium
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: doctors day, state level honor ceremonies, birla auditorium jaipur, rajasthan medical council, medical and health minister kalicharan saraf, minister of state banshidhar khandela, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved