• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुख्यमंत्री का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, डीए-डीआर में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी को मंजूरी

Diwali Gift for State Employees: Chief Minister Approves 3 Hike in DA and DR - Jaipur News in Hindi

-महंगाई भत्ता 60 से बढ़कर 63 प्रतिशत होगा, 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स होंगे लाभान्वित
जयपुर।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनर्स को दीपावली का तोहफा देते हुए सातवें वेतनमान के तहत महंगाई भत्ते (DA) एवं महंगाई राहत (DR) में 3 प्रतिशत वृद्धि को मंजूरी दी है। इस फैसले के बाद कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और पेंशनर्स की महंगाई राहत 60 प्रतिशत से बढ़कर 63 प्रतिशत हो जाएगी।
राज्य सरकार के इस निर्णय से 7 लाख से अधिक कर्मचारी और 5 लाख से ज्यादा पेंशनर्स लाभान्वित होंगे। महंगाई भत्ते और राहत में बढ़ोतरी से उन्हें त्योहार के अवसर पर अतिरिक्त आर्थिक संबल मिलेगा।
करीब 6 लाख कर्मचारियों को मिलेगा तदर्थ बोनस
मुख्यमंत्री ने लगभग 6 लाख पात्र राज्य कर्मचारियों को तदर्थ बोनस देने का भी निर्णय लिया है। इससे दीपावली के अवसर पर कर्मचारियों को अतिरिक्त आर्थिक लाभ मिलेगा और त्योहार की खुशियां बढ़ेंगी।
कर्मचारियों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध
मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘आपणो अग्रणी राजस्थान’ के संकल्प को साकार करने में राज्य कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार कर्मचारियों के कल्याण, आर्थिक सुरक्षा और हितों के संरक्षण के लिए सदैव संकल्पित है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diwali Gift for State Employees: Chief Minister Approves 3 Hike in DA and DR
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajasthan government, dearness allowance, da hike, dearness relief, dr hike, 7th pay commission, rajasthan employees, pensioners, diwali bonus, adhoc bonus, bhajan lal sharma, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved