• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अग्रसेन त्रिलोकी सेवाधाम में दीपावली स्नेह मिलन 15 नवंबर को, अग्रमाधवी भोजनशाला का होगा लोकार्पण

Diwali get-together at Agrasen Triloki Sevadham on November 15, Agramadhavi dining hall to be inaugurated - Jaipur News in Hindi

खास खबर। जयपुर श्री अग्रसेन विकास ट्रस्ट जयपुर के तत्वावधान में आगामी रविवार, 15 नवंबर 2026 को बाईस गोदाम (हवा सड़क) स्थित अग्रसेन त्रिलोकी सेवाधाम में भव्य 'दीपावली स्नेह मिलन' एवं बहुआयामी सामाजिक समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर नवनिर्मित 'अग्रमाधवी भोजनशाला' के लोकार्पण के साथ-साथ समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति वितरण, स्थायी व नए ट्रस्टियों का सम्मान तथा 'अग्रमाधवी स्मारिका-2026' का विमोचन संपन्न होगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रहलाद स्वरूप अग्रवाल एवं महासचिव नेमी चन्द्र गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः 10:15 बजे स्व. सेठ श्री तुलसीराम अग्रवाल (आमेर वाले) अग्रसेन त्रिलोकी सेवाधाम (8-9, शर्मा कॉलोनी, नंदपुरी रोड, बाईस गोदाम) के प्रांगण में अग्रमाधवी भोजनशाला के विधिवत लोकार्पण के साथ होगा।
भोजनशाला के लोकार्पण समारोह में प्रमुख समाजसेवी हरीद्वारी लाल अग्रवाल, बिल्डर व समाजसेवी मुकेश अग्रवाल एवं वरिष्ठ अधिवक्ता व समाजसेवी आर. के. अग्रवाल बतौर सम्मानीय अतिथि शिरकत करेंगे। प्रातः 11:15 बजे से मुख्य दीपावली स्नेह मिलन एवं सम्मान समारोह आयोजित होगा। इस गरिमामयी सत्र में हाथौजधाम के पीठाधीश्वर एवं हवामहल विधायक स्वामी बालमुकुंदाचार्य महाराज तथा श्री शक्तिपीठ जयपुर की साध्वी समदर्शी गिरी का पावन सान्निध्य प्राप्त होगा।
समारोह में अग्रवाल समाज समिति जयपुर के अध्यक्ष सी.ए. ओ.पी. अग्रवाल, विश्व हिन्दू परिषद् के प्रचारक व पूर्व केन्द्रीय मंत्री जुगल किशोर तथा प्रमुख समाजसेवी कृष्ण कुमार अग्रवाल (बंटी मोतीवाला) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम संयोजक रामबाबू अग्रवाल (आमेरिया) एवं कोषाध्यक्ष कुंजबिहारी लश्करी ने जानकारी दी कि समारोह के दौरान समाज के होनहार विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 'श्रीमती तिलोक देवी स्मृति पुरस्कार एवं छात्रवृत्ति' का वितरण किया जाएगा। इसके साथ ही, ट्रस्ट को निरंतर संबल देने वाले स्थायी ट्रस्टियों को स्मृति चिह्न भेंट किए जाएंगे तथा संस्था से जुड़े नवीन ट्रस्टियों का भावभीना नागरिक अभिनंदन किया जाएगा।
इस पावन अवसर पर ट्रस्ट की वार्षिक गतिविधियों व समाज की उपलब्धियों पर आधारित 'अग्रमाधवी स्मारिका-2026' का भव्य विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर सभी आगंतुक समाजबंधुओं के लिए सामूहिक प्रसादी की व्यवस्था की गई है।
समारोह की तैयारियों को लेकर ट्रस्ट के संरक्षक मंडल—के.जी. गोयल, राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सतीश कुमार अग्रवाल, वैश्य राम अवतार सिंघल, ताराचन्द चौधरी, कन्हैया लाल अग्रवाल, सुनील कुमार मित्तल, प्रहलाद कुमार अग्रवाल, सुशील कुमार अग्रवाल, दामोदर अग्रवाल सहित वरिष्ठ उपाध्यक्ष मैथलीशरण बंसल, उपाध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, संगठन मंत्री दिलीप अग्रवाल, भारत अग्रवाल व समस्त कार्यकारिणी सदस्य जुटे हुए हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Diwali get-together at Agrasen Triloki Sevadham on November 15, Agramadhavi dining hall to be inaugurated
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shri agrasen vikas trust jaipur, agrasen triloki sevadham diwali sneh milan, agramadhavi bhojanshala inauguration, swami balmukundacharya hawa mahal mla, smt tilok devi smriti scholarship, agramadhavi smarika 2026 release, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved