जयपुर । राजधानी जयपुर के मानसरोवर में आयोजित हुए दीपावली कार्निवाल में कयर इंडिया कंपनी को बेस्ट डिस्पले और मार्केटिंग सेल्स के अवार्ड से नवाजा गया है। राजस्थान हैड, कयर इंडिया रामखिलाड़ी ने यह अवार्ड ग्रहण किया। बता दें कि नारियल के जूट की उपयोगिता को बढ़ावा देने वाली कयर इंडिया कंपनी केरल के नारियल की जटा (कयर) के रेशे से बनाती है, जिसे हम आमतौर पर जूट भी कहते हैं, नारियल के जूट का उपयोग बढ़ाने में कंपनी ने प्रभावी रूप से बहुत बड़ा योगदान दिया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और नारायण राणे भी पीएम मोदी के 5 ट्रिलियन इकॉनमी के टार्गेट को पूरा करने वाले सपने में कयर के व्यापार को भी श्रेय दे चुके हैं। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
नारियल के जूट के रेशे से सडक़ निर्माण, टेक्सटाईल, रस्सियां बनाई जा रही हैं। कयर की जटा का रेशा विश्व का सबसे मजबूत रेशा माना जाता है। यह नमी सोखने, सीलन को रोकने में भी बहुत कारगर है। इसका रेशा इतना मजबूत होता है कि सडक़ निर्माण में इसका उपयोग पहली प्राथिमिकता बनता जा रही है, क्योंकि इसका रेशा मजबूती का दूसरा पर्याय है। सडक़ को समतल, मजबूती के साथ यह इसकी लागत को भी पंद्रह प्रतिशत तक कम कर देता है। इसके अलावा इसका उपयोग नदी तटबंधों, खादान की ढलानों को धंसने और मिट्टी के कटाव को रोकने में भी किया जा सकता है। देश में इसके बढ़ता उपयोग से रोजगार बनाने में भी काफी सहायक साबित हो रहा है। इससे देश में लगभग एक लाख लोगों को रोजगार भी मिल रहा है। बड़ी बात यह है कि इस कारोबार में शामिल महिलाओं की संख्या 80 हजार है। दक्षिण भारत में नारियल की कयर (जटा) की जियो टेक्सटाइल विकसित हुई है। इसमें एक लाख लोग ग्रामीण सडक़ में इस्तेमाल होने वाले नारियल की जटा का जाल बनाते हैं।
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान : 10 मई को होंगे चुनाव,13 मई को परिणाम
देश पर शासन करना अपना जन्मसिद्ध अधिकार मानते हैं राहुल : अश्विनी वैष्णव
राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल जारी,प्राइवेट अस्पताल बेचने के जारी किए विज्ञापन
Daily Horoscope