• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला सम्मेलन के साथ हुआ राजस्थान दिवस समारोह का जिला स्तरीय आगाज

District level start of Rajasthan Day celebrations with womens conference - Jaipur News in Hindi

जयपुर। महिला सम्मेलन के साथ राजस्थान दिवस समारोह का भव्य आगाज मंगलवार को हुआ। हरिश्चंद्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन अकादमी के भगवत सिंह मेहता सभागार में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

इस मौके पर उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के विकास में आधी आबादी की पूरी भागीदारी है। लाडो प्रोत्साहन योजना, कालीबाई भील मेधावी छात्राओं को स्कूटी वितरण, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना जैसी राजस्थान सरकार की योजनाएं महिलाओं के उत्थान में कारगर साबित हो रही है। राजस्थान दिवस समारोह की कड़ी में बुधवार को किसान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान बाड़मेर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में वीसी के माध्यम से भागीदारी सुनिश्चित की गई। राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने लाड़ो प्रोत्साहन योजना के तहत लगभग 7.50 करोड रुपये की राशि का डीबीटी हस्तांतरण, महिला समूहों को लगभग 100 करोड़ रुपये की सी.आई.एफ. राशि का हस्तान्तरण, 5 हजार महिलाओं को इंडेक्शन कुक टॉप का वितरण, कालीबाई भील मेधावी छात्रा स्कूटी योजना तथा देवनारायण छात्रा स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि योजना के अन्तर्गत 5 हजार मेधावी छात्राओं को स्कूटी एवं प्रोत्साहन राशि का वितरण, गार्गी पुरस्कार, बालिका प्रोत्साहन एवं मुख्यमंत्री हमारी बेटियां योजना के अन्तर्गत 31 हजार 790 बालिकाओं को 13.16 करोड़ का डीबीटी, विवेकानन्द स्कॉलरशिप योजना के लाभान्वित 164 मेधावी छात्राओ को स्वीकृति, 1.10 करोड़ महिला प्रमुख परिवार को 200 करोड़ रुपये की एल.पी.जी. सब्सिडी राशि का डीबीटी हस्तांतरण किया।
साथ ही, अति कुपोषित बच्चों के लिए टेक होम राशन में दूध 15 ग्राम से 25 ग्राम देने हेतु दिशा-निर्देश, सोलर दीदी हेतु दिशा-निर्देश, 36 महिला महाविद्यालयों में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने हेतु पुस्तकालय उपलब्ध कराने के दिशा निर्देश, प्रथम चरण में 1000 ग्राम पंचायतों में बर्तन बैंक योजना के दिशा-निर्देश भी जारी किए।
जिला स्तरीय कार्यक्रम में भी जिला प्रमुख रमा देवी चोपड़ा ने 20 मेधावी बालिकाओं को कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत स्कूटी की सौगात दी साथ ही 100 महिलाओं को इंडेक्शन कूकर टॉप का भी वितरण किया गया। वहीं, इस दौरान पीएम सर्य घर योजना, जयपुर पंच गौरव, जयपुर सक्षम अभियान, महिला बाल विकास विभाग सहित अन्य स्टॉल्स भी आमजन के आकर्षण का केन्द्र बनीं रहीं।
कार्यक्रम में जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतिभा वर्मा, अतिरिक्त जिला कलक्टर देवेन्द्र कुमार जैन, महिला अधिकारिता, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी एवं बड़ी तादाद में महिलाएं मौजूद रहीं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-District level start of Rajasthan Day celebrations with womens conference
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, women\s conference, chief minister bhajanlal sharma\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved