• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विज्ञान को नये क्षेत्रों मे बढ़ावा देने के लिए विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा

Discussion with representatives of universities - Jaipur News in Hindi

जयपुर। विज्ञान को नये क्षेत्रों मे बढ़ावा देने के लिए प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों के साथ बुधवार को बिड़ला ऑडीटोरियम में बैठक आयोजित कर चर्चा की गई।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग की सचिव मुग्धा सिन्हा ने कहा कि विभाग में विज्ञान के क्षेत्र में लगातार नवाचार हो रहे है, उसकी जानकारी सभी विश्वविद्यालयों को होनी चाहिए । उन्होेंने कहा कि विभाग भी सभी विश्वविद्यालयों को इस क्षेत्र में हर संभव मदद देने के लिए अग्रसर है। उन्होेंने राजस्थान राज्य आईपीआर नीति (बौद्विक संपदा अधिकार) की जानकारी देते हुए बताया कि इस नीति का उद्देश्य सभी उद्यमियों को जागरूक बनाना है जिससे राज्य में आईपी सिस्टम मजबूत बन सकें। उन्होंने कहा कि स्टार्ट अप आज के समय की मांग है तथा उसमें विभाग नित नए नवाचारों को प्रोत्साहन देता रहा है। साथ ही स्टार्ट अप शुरू कर रहे उद्यमियों को जो कानूनी कठिनाइयां सामने आती हैं, उसको दूर करने के लिए भी विभाग प्रयासरत है। उन्होंने सभी विश्वविद्यालयों से राज्य में बायोटैक्नॉलोजी में अधिक से अधिक संभावनाए तराशने को कहा जिससे विज्ञान के क्षेत्र में नए अनुसंधानों को बढ़ावा मिल सके।
बैठक में केन्द्र सरकार के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ प्रवीण रॉय ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से केन्द्र सरकार के कार्यक्रम एन आई डी एच आई (नेशनल इन्शियेटिव फॉर डवलपमेंट एंड हार्नेसिंग इनोवेशन) एवं ‘प्रयास‘ के उद्देश्य के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से एक विचार को सफल स्टार्टअप में बदलने में सरकार मदद करती है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा स्टार्ट अप इंडिया में इन्क्यूबेटर्स को भी बढ़ावा दिया गया है।
इस अवसर पर निदेशक, संचार एवं प्रौद्योगिकी विभाग वी. सरवन कुमार ने प्रस्तुतिकरण के माध्यम से विभाग की संरचना, कार्यप्रणाली तथा उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। बैठक में बिट्स पिलानी, आई आई टी जोधपुर, मणिपाल विश्वविद्यालय, वनस्थली विश्वविद्यालय सहित 18 विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा टैक्नोलॉजी बिजनेस इंक्यूबेटर्स, शोध एवं विकास तथा विज्ञान के नवीनतम नवाचारों पर चर्चा की गई।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion with representatives of universities
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: secretary mugdha sinha, ias mugdha sinha, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved