• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिलाओं के साथ हिंसा रोकथाम पर चर्चा

Discussion on prevention of violence against women - Jaipur News in Hindi

जयपुर। घरेलू हिंसा की शिकार महिलाएं कहां और किस तरह से मदद ले सकती हैं और कुछ अन्य जानकारियों के साथ विशाखा महिला शिक्षा एवं शोध समिति की ओर से महिलाओं के समूहों के साथ जागरूकता अभियान चलाया गया है। इसके तहत भोज्यावास सिरसी रोड स्थित आंगनबाड़ी, जयसिंहपुरा मे मुस्लिम महिलाओं के समूह और मुकुन्दपुरा आंगनबाड़ी में महिलाओं के साथ बैठक की। विशाखा संस्था की ओर से भांकरोटा थाना परिसर में संचालित महिला सुरक्षा एवं सलाह केन्द्र की ओर से परामर्शदाताओं ने महिलाओं को उनसे अपनी सुरक्षा के लिए उठाए जाने वाले आवश्यक कदम की जानकारी साझा की। संस्था की ओर से उपस्थित काउंसलर ने महिलाओं को केन्द्र की उपयोगिता के बारे में बताया। उन्होंने महिलाओं को बताया कि उनके द्वारा बताई गई बातें बिल्कुल गोपनीय रखी जाती हैं। संस्था परामर्शदाता ने केन्द्र का नंबर साझा करते हुए कहा कि अगर कोई महिला केन्द्र पर आने में असमर्थ हो तो इस नंबर पर कॉल कर अपनी बात कह सकती है। इसके अलावा महिलाओं को साइबर क्राइम के बारे में विषेश तौर से जानकारी भी दी। अगर कोई महिला ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार हो रही है तो वे 1930 पर कॉल कर अपना केस दर्ज करा सकती है। आॅनलाइन फ्रॉड किस तरह से होते हैं उसके बारे में बताया।
इन चर्चाओं में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं। उन्होंने अपनी जानकारी बढ़ाने के लिए परामर्शदाता से अनेक प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर केन्द्र के बारे मे विस्तृत जानकारी वाला पर्चा भी क्षेत्र में बांटा गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Discussion on prevention of violence against women
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: jaipur, domestic violence, women, awareness campaign\r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved